लाइव न्यूज़ :

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- संसद खुली संस्था, सांसदों को जवाबदेह बनाने का नागरिकों को देती है अधिकार

By भाषा | Updated: October 15, 2019 05:58 IST

लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला आईपीयू सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत बनाने के लिए 'संसदीय कूटनीति' पर अधिक ध्यान दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देओम बिरला ने सोमवार को कहा कि संसद एक खुली संस्था है जो अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के काम के बारे में नागरिकों को जागरूक बनाती है और उन्हें सांसदों को उत्तरदायी और जवाबदेह बनाने का अधिकार देती है। बिरला ने बेलग्राद (सर्बिया) में अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) की 141 वीं बैठक में कहा कि सांसद लोगों और सरकार के बीच संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि संसद एक खुली संस्था है जो अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के काम के बारे में नागरिकों को जागरूक बनाती है और उन्हें सांसदों को उत्तरदायी और जवाबदेह बनाने का अधिकार देती है। बिरला ने बेलग्राद (सर्बिया) में अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) की 141 वीं बैठक में कहा कि सांसद लोगों और सरकार के बीच संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

बिरला आईपीयू सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत बनाने के लिए 'संसदीय कूटनीति' पर अधिक ध्यान दिया गया है। यह विकास के एजेंडे को लोगों तक आगे बढ़ाने और इस प्रक्रिया में लोक सहमति लेने के लिए संसदों को अवसर प्रदान करता है। इसके साथ ही यह आपसी संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

बिरला ने कहा, ‘‘संसद एक खुली संस्था है और यह खुलापन नागरिकों को अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के काम के बारे में जागरूक करने में सक्षम बनाता है तथा उन्हें विधायी प्रक्रियाओं में शामिल होने का मौका देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को प्रभावी करने, उनके लिए बजट को मंजूरी देने और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में सरकारों के संकल्प को पूरा करने के लिए आवश्यक विधानों को पारित करने में संसद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

टॅग्स :ओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतमान्यवर?, आपको लाखों लोग चुनकर भेजते हैं और आपसे उम्मीद?, संसद में बैनर, तख्तियां, पोस्टर और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग ना करें?, आचरण से खफा लोकसभा अध्यक्ष बिरला

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतसंसदः मुद्दे से अलग ना बोलें राहुल गांधी?, नेता विपक्ष के बयान पर बोले स्पीकर ओम बिरला, भारत के 140 करोड़ नागरिकों की संप्रभु इच्‍छा का प्रतिनिधित्‍व, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव