लाइव न्यूज़ :

परिहार विधानसभा सीटः तेजस्वी यादव पर संकट, स्मिता के खिलाफ रितु जायसवाल के बगावती तेवर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2025 21:11 IST

Parihar Assembly seat:‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कल शाम जैसे ही यह चर्चा फैली कि मुझे परिहार से टिकट न देकर बेलसंड से दिए जाने की संभावना है, परिहार की जनता के असंख्य फोन और फेसबुक-ट्विटर पर संदेश आने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देसबकी एक ही अपील थी– मैडम, परिहार को मत छोड़िए।’’ उम्मीदों को बहुत करीब से महसूस किया है। पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे जी भी समान रूप से जिम्मेदार हैं।

Parihar Assembly seat: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने रविवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा की परिहार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। जायसवाल ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय पार्टी द्वारा उनके विरोधी को टिकट दिए जाने के विरोध में लिया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कल शाम जैसे ही यह चर्चा फैली कि मुझे परिहार से टिकट न देकर बेलसंड से दिए जाने की संभावना है, परिहार की जनता के असंख्य फोन और फेसबुक-ट्विटर पर संदेश आने लगे।

सबकी एक ही अपील थी– मैडम, परिहार को मत छोड़िए।’’ राजद नेता ने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों से मैंने परिहार की मिट्टी, यहां के लोगों के सुख-दुख, संघर्ष और उम्मीदों को बहुत करीब से महसूस किया है। आज परिहार की बदहाल स्थिति के लिए वर्तमान भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विधायक गायत्री देवी ही नहीं, बल्कि पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे जी भी समान रूप से जिम्मेदार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बात किसी से छिपी नहीं है कि डॉ. पूर्वे ने पिछले विधानसभा चुनाव में राजद के विधान परिषद सदस्य रहते हुए, पार्टी से गद्दारी की थी। इसी कारण मुझे मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। आज जब पार्टी ने डॉ. पूर्वे जी की बहू को परिहार से टिकट दिया है, तो यह उनकी गद्दारी का पुरस्कार जैसा प्रतीत होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘परिहार को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ना मेरी आत्मा को स्वीकार नहीं। इसलिए मैंने पार्टी नेतृत्व को साफ तौर पर अवगत करा दिया है कि यदि पार्टी किसी मजबूरीवश अपना निर्णय नहीं बदलती है, तो मैं परिहार से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगी।’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘यह निर्णय आसान नहीं है, पर यह मेरे मन की आवाज है और परिहार की जनता की भावनाओं का सम्मान भी।’’ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘परिहार विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं को सूचित करना है कि मैं कल (20 अक्टूबर) सुबह परिहार विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र अभ्यर्थी के रूप में नामांकन करने जा रही हूं।

आप सभी साथियों, शुभचिंतकों और समर्थकों से अनुरोध है कि बड़ी संख्या में पहुंचकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।’’ रितु जायसवाल ने एक शिक्षित पंचायती मुखिया के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह पूर्व सिविल सेवक अरुण कुमार की पत्नी हैं। अरुण कुमार ने भी सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर सिंहवाहिनी पंचायत से चुनाव लड़कर मुखिया का पद संभाला था, जिसकी मुखिया पहले रितु थीं।

रितु जायसवाल ने पिछले लोकसभा चुनाव में भी शिवहर सीट से राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) की लवली आनंद ने करीब 30,000 मतों के अंतर से पराजित किया था। हालांकि, राजद ने अब तक अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव द्वारा रामचंद्र पुर्वे की बहू स्मिता को पार्टी का चुनाव चिह्न सौंपते हुए तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

टॅग्स :परिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनाआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप