लाइव न्यूज़ :

जो किसी की बुजुर्ग माँ को गाली दे वो कतई पाटीदार नहीं हो सकता, गोपाल इटालिया के विवादित बयान पर परेश रावल का ट्वीट

By अनिल शर्मा | Updated: October 14, 2022 13:27 IST

गोपाल इटालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया और ढाई घंटे से भी ज्यादा वक्त बाद छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम पर कथित टिप्पणी को लेकर गुरुवार गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर से हिरासत में ले लिया था।हालांकि कुछ घंटों के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।गोपाल की कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गए हैं।

नई दिल्लीः गुजरात आप अध्यक्ष गोपाल इटालिया की हालिया टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं।इटालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया और ढाई घंटे से भी ज्यादा वक्त बाद छोड़ दिया।

इस दौरान ‘आप’ ने गुजरात इकाई के प्रमुख की कथित टिप्पणी को लेकर उनका बचाव किया और भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अब इटालिया को निशाना बनाने के लिए एक पुराने वीडियो का इस्तेमाल कर रही है, क्योंकि वह एक गरीब परिवार से हैं और पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 

वहीं भाजपा नेता व अभिनेता परेश रावल ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए  कहा कि जो किसी की बुजुर्ग माँ को गाली दे वो कतई पाटीदार तो हो नहीं सकता। परेश रावल के इस बयान पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। परेश रावल के पोस्ट पर यूजर्स नरेंद्र मोदी के पुराने बयानों के वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं कइयों ने परेश रावल की एक फिल्म का क्लिप भी शेयर कर उनपर हिंदू देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि “गोपाल इटालिया को हिरासत में लेने वालों को राजनीति की ही समझ है। वे नहीं जानते कि कैसे स्कूलों में सुधार करें, छात्रों को पढ़ाएं।” गौरतलब है कि राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए “ अपमानजनक और अभद्र” भाषा का कथित रूप से इस्तेमाल करने के लिए इटालिया को तलब किया था और कहा था कि उनकी टिप्पणी ‘ लैंगिक पक्षपात और स्त्री द्वेष को दर्शाती है और निंदात्मक’ है। उन्होंने सुनवाई के बाद पत्रकारों से कहा कि इटालिया ने मौखिक बयान में दावा किया है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने अपने लिखित जवाब में कहा है कि उनका यह मतलब नहीं था।

गुजरात AAP अध्यक्ष गोपाल इटालिया की पीएम मोदी पर हालिया टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के नए निचले स्तर पर गिरना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की मां का जिक्र करते हुए कहा कि उनका एक मात्र अपराध यह है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को जन्म दिया। उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल के आशीर्वाद से गुजरात में आप नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 साल की मां पर दुर्भावना से हमला किया। केजरीवाल इस मामले में नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं, यह आश्चर्य की बात नहीं है।

टॅग्स :परेश रावलआम आदमी पार्टीBJPगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?