लाइव न्यूज़ :

दो से ज्यादा बच्चों के माता-पिता भी लड़ सकते हैं चुनाव : उच्च न्यायालय, उत्तराखंड सरकार का फैसला गलत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 20:42 IST

अदालत ने स्पष्ट किया कि संशोधन लागू 25 जुलाई, 2019 से लागू होंगे। यानि जिनके तीसरे बच्चे का जन्म 25 जुलाई, 2019 के बाद होगा, वह पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी के लिए अयोग्य होंगे। अदालत ने स्पष्ट किया कि 25 जुलाई, 2019 से पहले दो या ज्यादा बच्चों के माता-पिता बन चुके दंपतियों को चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया।प्रदेश के 12 जिलों में छह से 16 अक्टूबर तक तीन चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव परिणाम 21 अक्टूबर को आयेगा।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दो से ज्यादा बच्चों के माता—पिता को प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने वाले पंचायती राज संशोधन अधिनियम के प्रावधान को गुरुवार को खारिज कर दिया।

अदालत ने स्पष्ट किया कि संशोधन लागू 25 जुलाई, 2019 से लागू होंगे। यानि जिनके तीसरे बच्चे का जन्म 25 जुलाई, 2019 के बाद होगा, वह पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी के लिए अयोग्य होंगे। अदालत ने स्पष्ट किया कि 25 जुलाई, 2019 से पहले दो या ज्यादा बच्चों के माता-पिता बन चुके दंपतियों को चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार होगा।

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया। प्रदेश के 12 जिलों में छह से 16 अक्टूबर तक तीन चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव परिणाम 21 अक्टूबर को आयेगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। दो से ज्यादा बच्चों वाले लोगों को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने वाले पंचायती अधिनियम के प्रावधान को कोटाबाग क्षेत्र के निवासी मनोहर लाल और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट तथा अन्य ने याचिका दायर कर चुनौती दी थी।

याचिका में कहा गया था कि सरकार यह संशोधन पिछली तारीख से लागू कर रही है और इसके लिये जरूरी 300 दिन की ग्रेस अवधि भी नहीं दी जा रही है। याचिकाकर्ताओं ने पंचायत प्रतिनिधि के पद के लिये हाई स्कूल तक उत्तीर्ण होने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को भी चुनौती दी थी। हालांकि अदालत ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है जिसका मतलब है कि यह शर्त उम्मीदवारों पर लागू रहेगी। 

टॅग्स :उत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)त्रिवेंद्र सिंह रावतहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह