Paralympics 2024: ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14 18-21 23-21 हराया, हरियाणा के नितेश ने जीता गोल्ड, भारत के लिए 9वां पदक
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 2, 2024 17:42 IST2024-09-02T17:32:01+5:302024-09-02T17:42:34+5:30
Paralympics 2024: एसएल3 वर्ग के खिलाड़ियों के शरीर के निचले हिस्से में अधिक गंभीर विकार होता है और वह आधी चौड़ाई वाले कोर्ट पर खेलते हैं।

photo-ani
Paralympics 2024: टीम इंडिया पेरिस पैरालंपिक 2024 में धमाल माच रही है। भारत ने अब तक 9 मेडल पर कब्जा कर लिया है। हरियाणा के रहने वाले कुमार नितेश ने कमाल करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। नितेश ने ब्रिटेन के खिलाड़ी और टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता डेनियल बेथेल को कूट दिया। नितेश ने सोमवार को यहां पुरुष एकल एसएल3 बैडमिंटन फाइनल में कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को हराकर पैरालंपिक में पहली बार स्वर्ण पदक जीता।
Nitesh Kumar's maiden Paralympics medal
— DD News (@DDNewslive) September 2, 2024
Indian para shuttler Nitesh Kumar wins GOLD medal in men’s singles SL3 category at Paris Paralympics
Nitesh defeated Great Britain’s Daniel Bethell 21-14, 18-21, 23-21 in the final#Paralympics2024#Paralympics#ParaAthletics… pic.twitter.com/oFe8UljABp
हरियाणा के 29 साल के नितेश ने अपने मजबूत डिफेंस और सही शॉट चयन की मदद से टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता बेथेल को एक घंटे और 20 मिनट चले मुकाबले में 21-14 18-21 23-21 से हराया। एसएल3 वर्ग के खिलाड़ियों के शरीर के निचले हिस्से में अधिक गंभीर विकार होता है और वह आधी चौड़ाई वाले कोर्ट पर खेलते हैं।
#Paralympics2024 | Indian shuttler Nitesh Kumar wins Gold in Men's Singles SL3 para-badminton. pic.twitter.com/sznGF0m79R
— ANI (@ANI) September 2, 2024
जब नितेश 15 वर्ष के थे तब उन्होंने 2009 में विशाखापत्तनम में एक रेल दुर्घटना में अपना बायां पैर खो दिया था लेकिन वह इस सदमे से उबर गए और पैरा बैडमिंटन को अपनाया। नितेश की जीत के साथ एसएल3 वर्ग का स्वर्ण पदक भारत के पास बरकरार रहा। टोक्यो में तीन साल पहले जब पैरा बैडमिंटन ने पदार्पण किया था तो प्रमोद भगत ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।
#ParisParalympics2024 :
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 2, 2024
Indian shuttler Nitesh Kumar wins Gold 🥇 in Men's Singles SL3 para-badminton 🏸.#Cheer4Bharat | #ParalympicGamesParis2024pic.twitter.com/5e5Hogk2b8