लाइव न्यूज़ :

पंढरपुर विस उपचुनाव : राकांपा ने शुरुआती बढ़त बनायी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 11:10 IST

Open in App

पुणे, दो मई महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पंढरपुर-मंगलवेढ़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना में रविवार सुबह शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ राकांपा विपक्षी दल भाजपा से आगे चल रही है।

जिले के एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘‘चौथे चरण की मतगणना के अंत में भाजपा के समाधान अवताडे को 11,303 मत मिले जबकि राकांपा के भागीरथ भालके को 11,941 मत मिले यानी कि वह 638 मतों से आगे हैं।’’

उपचुनाव में राकांपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। राकांपा विधायक भारत भालके की गत वर्ष नवंबर में कोविड-19 के कारण मौत होने से इस सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दिवंगत विधायक के बेटे भागीरथ भालके को प्रत्याशी बनाया जबकि भाजपा ने समाधान अवताडे को प्रत्याशी बनाया जिन्होंने निर्दलीय के तौर पर 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और 2014 में शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह उपचुनाव महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगी शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की लोकप्रियता की परीक्षा होगी।

सोलापुर के जिलाधीश मिलिंद शमभरकर ने बताया कि मतगणना के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी सुरक्षा नियमों और दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि धारा 144 लागू है और मतगणना केंद्रों के बाहर कोई विजयी समारोह की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह