लाइव न्यूज़ :

महामारी अभी खत्म नहीं हुई, लापरवाही न करें लोग : उद्धव

By भाषा | Updated: August 21, 2021 17:52 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर का खतरा अभी भी बना हुआ है, इसलिए लोगों को सुरक्षा उपायों को लेकर किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने उपनगरीय सांताक्रूज इलाके में बाल चिकित्सा कोविड-19 केंद्र का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है, इसलिए लोगों को किसी प्रकार की लापरवाही न करते हुए कोविड संबंधी तमाम दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। ठाकरे ने कहा, 'यह न भूलें कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए ही कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों में ढील दी गई है। लोगों को किसी भी तरह की अफवाह का शिकार नहीं होना चाहिए जो उनके और दूसरों के जीवन को खतरे में डाल सकती है।' उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दैनिक नये मामलों और मौतों की संख्या में कमी लाया जाना जरूरी है। ठाकरे ने कहा कि विशेषज्ञों ने इस बात को लेकर चिंता व्यक्त की थी कि महामारी की तीसरी लहर बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर सकती है, इसलिए राज्य सरकार ने वायरस के बारे में उचित जानकारी प्राप्त करने के लिए एक बाल चिकित्सा कोविड-19 टास्क फोर्स और एक जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला भी स्थापित की है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4,365 नए मामले सामने आए थे जबकि 105 मरीजों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब