लाइव न्यूज़ :

अब तक 32.71 करोड़ पैन कार्ड को आधार से जोड़ा गया, 31 मार्च तक किया जा सकता है लिंक

By भाषा | Updated: August 13, 2020 01:22 IST

केंद्र सरकार ने आंकड़ें जारी कर बताया है कि अब तक बायोमेट्रिक पहचानपत्र आधार से अबतक 32.71 करोड़ पैन कार्ड जोड़े जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआधार से अबतक 32.71 करोड़ स्थायी खाता संख्या (पैन) जोड़े जा चुके हैं।सरकार पहले ही आधार को पैन से जोड़ने की तारीख बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 कर दी है।

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि बायोमेट्रिक पहचानपत्र आधार से अबतक 32.71 करोड़ स्थायी खाता संख्या (पैन) जोड़े जा चुके हैं। माई गॉव इंडिया ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘आधार से 32.71 करोड़ से अधिक पैन जोड़े जा चुके हैं।’’ सरकार पहले ही आधार को पैन से जोड़ने की तारीख बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 कर दी है। ट्वीट के अनुसार 29 जून तक 50.95 करोड़ पैन आबंटित किये गये हैं।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) 12 अंकों वाला आधार जारी करता है जबकि आयकर विभाग किसी, व्यक्ति या इकाई को 10 अंकों (अंग्रेजी और अंकों को मिलाकर) वाला पैन जारी करता है। आयकर विभाग के अनुसार अगर पैन को निर्धारित अवधि में आधार से नहीं जोड़ा जाता है, वह निष्क्रिय हो जाएगा।

एक अलग ट्वीट में माई गॉव इंडिया ने आयकर रिटर्न भरने वालों के आय वितरण के बारे में ग्राफ के जरिये जानकारी दी है। इसके अनुसार आयकर रिटर्न भरने वाली 57 प्रतिशत इकाइयां ऐसी हैं, जिनकी आय 2.5 लाख रुपये से कम है।

आंकड़े के अनुसार 18 प्रतिशत वे लोग भरते हैं जिनकी आय 2.5 से 5 लाख रुपये, 17 प्रतिशत की आय 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये और सात प्रतिशत की आय 10 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये है। आयकर रिटर्न भरने वालों में केवल एक प्रतिशत अपनी आय 50 लाख रुपये से अधिक दिखाते हैं।

टॅग्स :पैन कार्डआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल