लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सांसद राजेंद्र गावित को एक साल की कैद, 1.75 करोड़ रुपये मुआवजा देने का निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 14, 2022 20:38 IST

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वी.पी. खंडारे की अदालत ने आदेश का क्रियान्वयन एक महीने के लिए रोक दिया, ताकि गावित एक अपील दायर कर सकें और अपीलीय अदालत से आदेश हासिल कर सकें।

Open in App
ठळक मुद्देअदायगी के लिए दोषी को समय दिया जा सकता है।1,75,000 रुपये का मुआवजा अदा करने का निर्देश दिया है।पूर्ववर्ती कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सरकार में आदिवासी विकास मंत्री रह चुके हैं।

पालघरः महाराष्ट्र में पालघर की एक अदालत ने सोमवार को शिवसेना के सांसद राजेंद्र गावित को चेक बाउंस के एक मामले में दोषी करार देने के बाद एक साल की कैद की सजा सुनाई। साथ ही, उन्हें मुआवजे के तौर पर 1.75 करोड़ रुपये अदा करने का निर्देश दिया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वी.पी. खंडारे की अदालत ने आदेश का क्रियान्वयन एक महीने के लिए रोक दिया, ताकि गावित एक अपील दायर कर सकें और अपीलीय अदालत से आदेश हासिल कर सकें। अदालत ने आदेश में कहा, ‘‘मुआवजे की राशि बड़ी है, इसलिए मेरे विचार से इसकी अदायगी के लिए दोषी को समय दिया जा सकता है।

इस तरह, दोनों पक्षों के वकीलों की दलील पर विचार करने के बाद, मैं दोनों अर्जियों को स्वीकार करने को इच्छुक हूं और अपीलीय अदालत से उपयुक्त आदेश पाने के लिए 30 दिनों का समय देता हूं।’’ आदेश में कहा गया है कि दोषी को 15,000 रुपये का एक निजी मुचलका और इतनी ही रकम की जमानत राशि जमा करने पर रिहा कर दिया जाए।

आदेश में कहा गया है, ‘‘उन्हें एक साल की कैद की सजा सुनाई जाती है और 1,75,000 रुपये का मुआवजा अदा करने का निर्देश दिया जाता है। ’’ अभियोजन के मुताबिक, यह मामला पालघर में एक भूमि को लेकर गावित एवं डेवलपर चिराग बाफना के बीच विवाद से संबद्ध है, जिसके तहत सांसद द्वारा दिया गया डेढ़ करोड़ रुपये का एक चेक बाउंस हो गया था।

गावित महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सरकार में आदिवासी विकास मंत्री रह चुके हैं। वह 2018 में पालघर लोकसभा सीट पर उपचुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे और चुनाव जीत गये थे। पालघर से फिर से चुनाव लड़ने के लिए वह 2019 में शिवसेना में शामिल हो गये थे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रPalgharमुंबईशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?