लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा भगवान बुद्ध की प्रतिमा खंडित, भारत ने कहा- अल्पसंख्यकों की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करो

By भाषा | Updated: July 23, 2020 21:20 IST

‘‘हमें मिली सूचनाओं के अनुसार, मौलवी के कहने पर चार पाकिस्तानी नागरिकों ने प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ दिया। मौलवी ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने मूर्ति नहीं तोड़ी तो उनका ईमान खराब हो जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि प्रांत के मर्दान जिले में एक मजदूर ने हथौड़े से मार-मार कर बुद्ध की दुर्लभ आदमकद प्रतिमा को टुकड़े टुकड़े कर दिया। खेतों से खुदाई के दौरान मिली इस प्रतिमा को तोड़ने के आरोप में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना 18 जुलाई को मर्दान जिले में हुई जहां एक मकान की खुदाई के दौरान गांधार शैली की बुद्ध की प्रतिमा मिली।

नई दिल्लीः भारत ने पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को हथैड़े मार-मार कर टुकड़े-टुकड़े किए जाने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए इस्लामाबाद से कहा है कि वह अल्पसंख्यकों की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा सुनिश्चत करे।

पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रांत के मर्दान जिले में एक मजदूर ने हथौड़े से मार-मार कर बुद्ध की दुर्लभ आदमकद प्रतिमा को टुकड़े टुकड़े कर दिया। गांधार शैली की यह प्रतिमा करीब 1,700 साल पुरानी थी। खेतों से खुदाई के दौरान मिली इस प्रतिमा को तोड़ने के आरोप में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

संदेह है कि वे स्थानीय मौलवी के कहने पर ऐसा कर रहे थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना 18 जुलाई को मर्दान जिले में हुई जहां एक मकान की खुदाई के दौरान गांधार शैली की बुद्ध की प्रतिमा मिली।

मौलवी के कहने पर चार पाकिस्तानी नागरिकों ने प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ दिया

उन्होंने कहा, ‘‘हमें मिली सूचनाओं के अनुसार, मौलवी के कहने पर चार पाकिस्तानी नागरिकों ने प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ दिया। मौलवी ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने मूर्ति नहीं तोड़ी तो उनका ईमान खराब हो जाएगा।’’ श्रीवास्तव ने बताया कि गया के बौद्ध भिक्षुओं सहित तमाम लोगों ने घटना की निंदा की है।

उन्होंने बताया कि अपने देश में भी तमाम लोगों ने इसे लेकर चिंता जतायी है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान से अपनी चिंता जाहिर की है। हमने अपनी आशा भी बतायी है कि वे वहां अल्संख्यक समुदाय की रक्षा, सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करेंगे, साथ ही उनकी सांस्कृतिक विरासत की भी रक्षा करेंगे।’’

खैबर-पख्तूनख्वा में पुरातत्व और संग्रहालयों के निदेशक समद खान ने रविवार को बताया था कि टुकड़ों को बटोर कर लाया गया है ताकि उनके पुरातात्विक महत्व की जांच की जा सके। उन्होंने बताया था कि प्रतिमा गांधार शैली की थी और करीब 1,700 साल पुरानी थी।

टॅग्स :दिल्लीपाकिस्ताननरेंद्र मोदीइमरान खानचीनबुद्ध पूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'