लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने पुलवामा हिंसा के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया, कश्मीर मुद्दे को उठाने के लिए विशेष दूत का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: December 18, 2018 20:28 IST

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अलवी ने मंगलवार को कहा कि ‘‘जम्मू-कश्मीर, विभाजन का एक अधूरा रह गया एजेंडा है’’ और पाकिस्तान कश्मीरियों के ‘‘वैध संघर्षों को नैतिक, कूटनीतिक एवं राजनीतिक समर्थन देना जारी रखेगा।’’

Open in App

पाकिस्तान की सीनेट ने शनिवार को कश्मीर के पुलवामा जिले में हुई हिंसा की सर्वसम्मति से निंदा करते हुए मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया। इस हिंसा में सात आम नागिरकों की मौत हो गई थी।

‘रेडियो पाकिस्तान’ की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता शेरी रहमान की ओर से पेश प्रस्ताव में कश्मीरियों को ‘‘नैतिक एवं कूटनीतिक समर्थन’’ जारी रखने के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

प्रस्ताव में सरकार से कहा गया कि वह सीनेट में पारित पुराने प्रस्तावों को अमल में लाए और कश्मीर मुद्दे को सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने के लिए विशेष दूत नियुक्त करे।

एक अलग घटनाक्रम में पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अलवी ने मंगलवार को कहा कि ‘‘जम्मू-कश्मीर, विभाजन का एक अधूरा रह गया एजेंडा है’’ और पाकिस्तान कश्मीरियों के ‘‘वैध संघर्षों को नैतिक, कूटनीतिक एवं राजनीतिक समर्थन देना जारी रखेगा।’’ 

अलवी ने कहा कि कश्मीर मुद्दे के हल के बगैर क्षेत्र में शांति संभव नहीं है।

पुलवामा जिले के सिर्नू गांव में शनिवार को एक मुठभेड़ स्थल के समीप सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर गोलियां चला दी थीं जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी भी मारे गए थे जबकि एक जवान शहीद हो गया था और दो अन्य घायल हुए थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई मौकों पर कहा है कि वो भारत से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान के इन्हीं करतूतों से शांति वार्ता बार-बार ठंडे बसते में चली जाती है। दरअसल इमरान खान भारत पर इन बयानों के सहारे कूटनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :कश्मीर मुठभेड़पाकिस्तानआतंकवादीइंडियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर