पाकिस्तान ने पुंछ में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By भाषा | Published: January 3, 2021 07:02 PM2021-01-03T19:02:46+5:302021-01-03T19:02:46+5:30

Pakistan violates ceasefire on LoC in Poonch | पाकिस्तान ने पुंछ में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तान ने पुंछ में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, तीन जनवरी पाकिस्तानी सेना ने रविवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता ने कहा कि सीमापार से मेंढर सेक्टर में गोलीबारी और गोलाबारी शाम सवा चार बजे शुरू हुई। इसके बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि आखिरी सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

प्रवक्ता ने कहा कि भारत की ओर किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistan violates ceasefire on LoC in Poonch

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे