पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में जुटी भारतीय सेना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2019 12:13 PM2019-05-02T12:13:57+5:302019-05-02T12:13:57+5:30

नियंत्रण रेखा के आस-पास के इलाकों में अक्सर पाकिस्तानी सेना की ओर से अकारण फायरिंग होती रहती है।

Pakistan violates ceasefire in Poonch Indian Army retaliates | पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में जुटी भारतीय सेना

पिछले महीने भी पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया।

जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से गुरुवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारी फायरिंग की और मोर्टार दागे। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन भारतीय सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की ओर से अकारण बिना किसी उकसावे के सुबह करीब 9:30 बजे फायरिंग शुरु की गई।  भारतीय सेना की ओर से भी तुरंत इसके जवाब में फायरिंग की गई। रुक रुक कर फायरिंग अभी तक जारी है। इलाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं लेकिन गोलाबारी की वजह से केरनी सेक्टर में प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

बता दें पिछले महीने भी पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया, जिसमें 5 नागरिक घायल हो गए थे।

Web Title: Pakistan violates ceasefire in Poonch Indian Army retaliates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे