लाइव न्यूज़ :

विंग कमांडर अभिनंदन का पाकिस्तान ने बनाया प्रोपेगैंडा वीडियो, 1 मिनट 23 सेकंड के वीडियो में 19 कट, सोशल मीडिया पर मत करे शेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2019 00:44 IST

आपको सोशल मीडिया पर यह वीडियो दिखे तो आप इसे तुरंत रिपोर्ट करे चाहे वो फेसबुक पर हो या व्हाट्सएप्प पर. क्योंकि यह वीडियो पाकिस्तान ने प्रोपोगैंडा को फैलाने के लिए किया है. और इसमें जो बातें हैं वो पाकिस्तानी सेना के द्वारा प्लांटेड है और सुनियोजित साजिश का हिस्सा है.

Open in App

पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने के बाद अपना असली चेहरा एक बार फिर दिखाया है. उसने अभिनंदन का 83 सेकंड का एक प्रोपोगैंडा वीडियो जारी किया है जिसमें उन्हें इंडियन मीडिया की आलोचना करता हुआ दिखाया जा रहा है. लेकिन इस वीडियो में 19 कट हैं और ये वीडियो एडिटेड है. इसमें ऐसी भी बातें हो सकती है जिसे शायद अभिनंदन ने कहा ही नहीं हो.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘उनका वीडियो संदेश रिकार्ड करने से उसे भारत को सौंपने में देरी हुई.’’ 

वीडियो संदेश में, अभिनंदन ने कहा कि वह ‘‘निशाना खोजने के लिए’’ पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसे लेकिन उनके विमान को मार गिराया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं निशाने की खोज में था तो आपकी (पाकिस्तानी) वायुसेना ने मेरा विमान मार गिराया. मुझे विमान से कूदना पड़ा क्योंकि विमान को बहुत नुकसान हुआ था. जैसे ही मैं बाहर कूदा और जब मेरा पैराशूट खुला, मैं नीचे आकर गिरा, मेरा पास एक पिस्तौल थी.’’ 

अभिनंदन ने कहा, ‘‘वहां कई लोग थे। मेरे पास बचने का एक ही रास्ता था, मैंने अपनी पिस्तौल नीचे गिराकर भागने का प्रयास किया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने मेरा पीछा किया, वे बहुत उत्तेजित थे. तभी वहां, पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारी आ गये और मुझे बचा लिया. पाकिस्तानी सेना के कैप्टन ने मुझे लोगों से बचाया और मुझे कोई चोट नहीं आने दी. वे मुझे अपनी यूनिट में ले गये जहां मुझे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर मुझे आगे की मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया तथा मेरा और उपचार हुआ.’’ 

विडियो के अनुसार विंग कमांडर ने भारतीय मीडिया की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘सेना के जवानों ने मुझे भीड़ से बचाया. पाकिस्तानी सेना बहुत पेशेवर है और मैं इससे बहुत प्रभावित हूं.’’ 

भारत का पक्ष है कि अभिनंदन का विमान उस समय गिराया गया जब भारतीय वायुसेना के विमानों ने 27 फरवरी को जम्मू कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तान वायुसेना के प्रयासों को नाकाम किया था.

देश के तमाम प्रबुद्ध लोग इस वीडियो को शेयर नहीं करने की सलाह दे रहे हैं. एक जिम्मेवार देश के जिम्मेवार नागरिक होने के नाते आपको इस वीडियो को शेयर नहीं करना चाहिए.  

अगर आपको सोशल मीडिया पर यह वीडियो दिखे तो आप इसे तुरंत रिपोर्ट करे चाहे वो फेसबुक पर हो या व्हाट्सएप्प पर. क्योंकि यह वीडियो पाकिस्तान ने प्रोपोगैंडा को फैलाने के लिए किया है. और इसमें जो बातें हैं वो पाकिस्तानी सेना के द्वारा प्लांटेड है और सुनियोजित साजिश का हिस्सा है. भारतीय मीडिया ने इस प्रोपोगैंडा का वहिष्कार किया है. 

पीएम मोदी ने अभिनंदन का कुछ इस अंदाज में अभिनंदन किया है.

(भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने F-16 सहित 12 विमान खोए, IAF चीफ एपी सिंह

भारतदिल्ली पुलिस का दावा- अभिनंदन वर्धमान की तस्वीर में नजर आया पाकिस्तानी सेना का मेजर आतंकियों को देता है ट्रेनिंग, गिरफ्तार दो आरोपियों ने की पहचान

भारतबालाकोट एयर स्ट्राइक में अभिनंदन वर्धमान के पराक्रम की पूरी कहानी

भारत'वीर चक्र’ से सम्मानित हुए अभिनंदन वर्धमान

भारतलद्दाख की दिशा में तीन हवाई ठिकानों पर चीन अभी भी तैनात, बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा: वायुसेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया