लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने PM मोदी के विमान को अपना एयर स्पेस इस्तेमाल करने की नहीं दी इजाजत

By भाषा | Updated: October 27, 2019 19:46 IST

प्रधानमत्री मोदी सोमवार को सऊदी अरब जाने वाले हैं जहां वह एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे और खाड़ी देश के नेतृत्व से बातचीत करेंगे। ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बयान में कहा कि यह फैसला किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने PM मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने के भारत के आग्रह को ठुकरा दिया है।जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित हनन का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।

पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने के भारत के आग्रह को ठुकरा दिया है। उसने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित हनन का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।

दरअसल, प्रधानमत्री मोदी सोमवार को सऊदी अरब जाने वाले हैं जहां वह एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे और खाड़ी देश के नेतृत्व से बातचीत करेंगे। ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बयान में कहा कि यह फैसला किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कुरैशी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार के कथित उल्लंघन और ‘काला दिवस’ के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। पाकिस्तान कश्मीरियों के समर्थन में रविवार को ‘काला दिवस’ मना रहा है। कुरैशी ने कहा कि भारतीय उच्चायोग को इस फैसले के बारे में लिखित रूप से सूचित किया जा रहा है।

पिछले महीने पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान के अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। उस वक्त मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए जा रहे थे। पाकिस्तान ने पिछले महीने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को भी अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत देने से मना किया था। कोविंद आइसलैंड के दौरे पर गए थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तानसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं