हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन, चार सैनिक घायल

By भाषा | Published: September 16, 2019 02:22 PM2019-09-16T14:22:18+5:302019-09-16T14:22:18+5:30

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था ‘‘ हमने बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन समेत सीमा पार घुसपैठ और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की है।’’

Pakistan is not deterred by acts, ceasefire violation in Poonch, four soldiers injured | हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन, चार सैनिक घायल

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2003 के संघर्षविराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने के लिए कहें। 

Highlightsपाकिस्तान ने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2003 के संघर्षविराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने के लिए कहें। 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे गांवों और अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इसमें सेना के चार जवान मामूली रूप से घायल हो गए।

सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे मेंधर सेक्टर के बालाकोट क्षेत्र में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और मोर्टार के गोले दागे।

भारतीय सेना के जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया। उन्होंने एक बयान में बताया, ‘‘गोलाबारी में मामूली रूप से घायल हुए भारतीय सैनिकों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।’’ अधिकारियों ने बताया कि सेना का एक दल नियंत्रण रेखा पर सतर्क बैठा था, उसी दौरान उनके निकट मोर्टार के गोलों से रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर विस्फोट हुआ जिससे चार सैनिक घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की हालत जैसी की तैसी बनी हुयी है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया था कि इस साल अब तक पाकिस्तान ने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था ‘‘ हमने बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन समेत सीमा पार घुसपैठ और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की है।’’

भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने सुरक्षा बलों को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2003 के संघर्षविराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने के लिए कहें। 

Web Title: Pakistan is not deterred by acts, ceasefire violation in Poonch, four soldiers injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे