पाकिस्तान हाई कमिशन के दो अधिकारी जासूसी करते रंगे हाथ पकड़े गए, भारत ने जारी किया सख्त फरमान, 24 घंटे के अंदर..

By गुणातीत ओझा | Published: May 31, 2020 11:40 PM2020-05-31T23:40:34+5:302020-06-01T05:52:35+5:30

भारत ने रविवार को जासूसी के आरोप में यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के दो कर्मचारियों को देश में निषिद्ध करते हुए उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि दोनों अधिकारियों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़ा।

pakistan high commission two officials caught in delhi allegedly for spying | पाकिस्तान हाई कमिशन के दो अधिकारी जासूसी करते रंगे हाथ पकड़े गए, भारत ने जारी किया सख्त फरमान, 24 घंटे के अंदर..

पाकिस्तान हाई कमिशन में काम करने वाले दो अधिकारी जासूसी करते रंगे हाथों पकड़ाए

Highlightsभारत ने रविवार को जासूसी के आरोप में यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के दो कर्मचारियों को देश में निषिद्ध करते हुए उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कहा कि दोनों अधिकारियों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़ा।

नई दिल्ली। भारत ने रविवार को जासूसी के आरोप में यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के दो कर्मचारियों को देश में निषिद्ध करते हुए उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि दोनों अधिकारियों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़ा। विदेश मंत्रालय ने कहा, “एक कूटनीतिक मिशन के सदस्य के तौर पर अपने दर्जे के अयोग्य गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सरकार ने दोनों अधिकारियों को निषिद्ध घोषित किया है और उनसे 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर जाने को कहा है।”

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को एक आपत्ति पत्र जारी कर भारत की सुरक्षा के खिलाफ इन दोनों अधिकारियों की गतिविधियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “पाकिस्तानी उच्चायोग से कहा गया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके कूटनीतिक मिशन का कोई व्यक्ति भारत के प्रति शत्रुवत गतिविधि या ऐसे किसी कृत्य में शामिल नहीं होना चाहिए जो उसके दर्जे के अनुकूल न हो।”

खुलेआम कर रहे थे जासूसी

42 वर्षीय आबिद हुसैन पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित शेखपुरा जिला जबकि 44 वर्षीय मोहम्मद ताहिर इस्लामाबाद का रहने वाला है। दोनों दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम घूमते थे और जासूसी करते थे, लेकिन फर्जी आईडी बनाकर खुद को भारतीय बताते थे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों को पर्सन नॉन-ग्रेटा (अवांछित व्यक्ति) घोषित कर दिया गया है। अब दोनों को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा।

जानें दोनों के पकड़े जाने पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पाकिस्तानी अधिकारियों की भारत विरोधी गतिविधियों पर पाकिस्तानी उच्चायोग में कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई गई है। उच्चायोग को दो टूक कहा गया है कि भारत में रहकर भारत की सुरक्षा के खिलाफ इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी (चार्ज डी अफेयर्स) से सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उसके डिप्लोमेटिक मिशन का कोई सदस्य भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नहीं हो या ऐसा काम नहीं करे जो किसी राजनयिक की शाख के खिलाफ हो।

Web Title: pakistan high commission two officials caught in delhi allegedly for spying

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे