लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कटासराज धाम की यात्रा के लिए 139 भारतीय तीर्थयात्रियों को दिया वीजा

By भाषा | Updated: December 9, 2018 16:49 IST

गौरतलब है कि पिछले महीने पाकिस्तान ने 3,800 से अधिक सिख तीर्थयात्रियों को वीजा दिया था। कुछ तीर्थयात्रियों ने 28 नवंबर को करतारपुर गलियारा शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया था।

Open in App

पाकिस्तान उच्चायोग ने रविवार को कहा कि उसने प्रसिद्ध शिव मंदिर ‘ कटासराज धाम ’ की यात्रा के लिए 139 भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा दिया है। यह मंदिर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है। 

धर्म स्थलों की यात्रा के लिए एक द्विपक्षीय ढांचे के तहत भारत से सिख एवं हिंदू तीर्थयात्री हर साल पाकिस्तान का दौरा करते हैं। पाकिस्तानी श्रद्धालु भी प्रोटोकॉल के तहत हर साल भारत की यात्रा करते हैं। पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा , ‘‘ भारतीय तीर्थयात्रियों के एक और जत्थे (139 लोगों का) को पाकिस्तान उच्चायोग ने चकवाल जिले में स्थित श्री कटासराज धाम की नौ से 15 दिसंबर तक यात्रा करने के लिए वीजा दिया है। ’’ 

गौरतलब है कि पिछले महीने पाकिस्तान ने 3,800 से अधिक सिख तीर्थयात्रियों को वीजा दिया था। कुछ तीर्थयात्रियों ने 28 नवंबर को करतारपुर गलियारा शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया था।

इस महीने की शुरूआत में 220 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को प्रसिद्ध हिंदू मंदिर शदाणी दरबार की यात्रा के लिए वीजा दिया गया था। पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहैल महमूद ने कहा कि आगंतुक तीर्थयात्रियों को हरसंभव सुविधा देने के लिए पाक प्रतिबद्ध है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे