लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर किया सीज़फायर का उल्लंघन किया, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई

By रुस्तम राणा | Updated: April 1, 2025 18:10 IST

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के चार से पांच घुसपैठिए मारे गए हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और भारतीय सेना कृष्णा घाटी इलाके में पूरी तरह से तैनात है। 

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के चार से पांच घुसपैठिए मारे गए हैंहालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैरुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और भारतीय सेना कृष्णा घाटी इलाके में पूरी तरह से तैनात है

कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तानी सेना और घुसपैठियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के चार से पांच घुसपैठिए मारे गए हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और भारतीय सेना कृष्णा घाटी इलाके में पूरी तरह से तैनात है। 

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। कठुआ में फिर से मुठभेड़ शुरू हुई इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जब सोमवार रात को तलाशी अभियान के दौरान पुलिस की एक टीम आतंकवादियों की गोलीबारी की चपेट में आ गई थी। एक अधिकारी के अनुसार, रामकोट बेल्ट के पंजतीर्थी इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है, जहां तीन आतंकवादियों के फंसे होने की बात कही जा रही है। पिछले आठ दिनों में यह इस तरह की तीसरी मुठभेड़ है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हिंसक मुठभेड़ के बाद जंगल में फंसे तीनों आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए रात में घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने हवाई निगरानी और खोजी कुत्तों की मदद से तीनों की तलाश तेज कर दी है। तलाशी के दायरे में राजबाग क्षेत्र के रुई, जुथाना, घाटी और सान्याल के वन क्षेत्र और बिलावर के कुछ हिस्से शामिल हैं। रविवार की रात काले कपड़े पहने और बैग लिए तीन लोग रुई गांव में शंकर के घर में घुसे और अकेली बुजुर्ग महिला से पानी मांगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम