लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ में एलओसी के पास की गोलाबारी, बारामूला में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: July 12, 2020 21:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ जिलों में एलओसी के पास रविवार शाम गोलाबारी की।पाकिस्तान ने पुंछ के किरनी और कस्बा सेक्टरों में भी एलओसी से लगे अग्रिम गांवों और चौकियों को निशाना बनाया।

जम्मू।पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे अग्रिम इलाकों में रविवार शाम गोलाबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की तथा अंतिम सूचना मिलने तक सीमा पार से राजौरी के नौशेरा सेक्टर और पुंछ के किरनी एवं कस्बा सेक्टरों में गोलाबारी जारी थी।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘शाम करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तान ने बगैर उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और एलओसी से लगे नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी तथा मोर्टार से गोले दागने शुरू कर दिये। भारतीय थल सेना भी मुहंतोड़ जवाब दे रही है। ’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ के किरनी और कस्बा सेक्टरों में भी एलओसी से लगे अग्रिम गांवों और चौकियों को निशाना बनाया। अधिकारी ने बताया, ‘‘सीमा पार से गोलीबारी और गोलाबारी शाम करीब पौने आठ बजे शुरू हुयी तथा यह अभी तक जारी है।’’ उन्होंने कहा कि तीनों सेक्टरों में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को तीन आतंकवादी मारे गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में शनिवार करीब मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान रविवार तड़के करीब चार बजे उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किये गये हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत