लाइव न्यूज़ :

LoC पहुंचे बीएसएफ महानिदेशक राकेश अस्थाना, कहा- पाकिस्तान और चीन बना रहे हैं हमारे खिलाफ योजना

By सुमित राय | Updated: September 7, 2020 09:45 IST

बीएसएफ के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने एलओसी का दौरा किया और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि चीन और पाकिस्तान दोनों हमारे खिलाफ योजना बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ चीफ ने अग्रिम रक्षा स्थलों का दौरा कर वर्तमान परिस्थितियों का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि इस समय बीएसएफ की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।राकेश अस्थाना ने कहा कि 'हमारे पड़ोसी देश' भारत के खिलाफ योजना बना रहे हैं।

जम्मू और कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने राजौरी और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अग्रिम रक्षा स्थलों (एफडीएल) का दौरा कर वहां की वर्तमान परिस्थितियों का जायजा लिया और सैनिकों को आगाह करते हुए कहा कि चीन और पाकिस्तान दोनों हमारे खिलाफ योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय बीएसएफ की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि 'हमारे पड़ोसी देश' भारत के खिलाफ योजना बना रहे हैं। बीएसएफ महानिदेशक के इस बयान को लद्दाख में चीन-भारत सीमा पर जारी गतिरोध और पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन के संदर्भ में देखा जा रहा है।

बीएसएफ के पालौरा कैंप में 'सैनिक सम्मेलन' को संबोधित करने हुए बीएसएफ प्रमुख राकेश अस्थाना ने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, "यह हम सभी के लिए बेहद नाजुक समय है, क्योंकि हमारे दोनों पड़ोसी देश हमारे खिलाफ योजना बना रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम भारत की रक्षा में सबसे अग्रिम पंक्ति में हैं इसलिए हमारी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।"

बीएसएफ ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दौरे के तीसरे दिन महानिदेशक को राजौरी सेक्टर मुख्यालय के उप महानिरीक्षक आईडी सिंह और एलओसी पर तैनात फील्ड कमांडरों द्वारा परिचालन संबंधी तैयारियों और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

वर्चस्व बनाए रखते हुए सैनिकों द्वारा अपनाए गए उपायों की सराहना करते हुए, महानिदेशक ने सुरक्षा चुनौतियों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। सभी सुरक्षा बलों के बीच उत्कृष्ट तालमेल को देखते हुए महानिदेशक ने अनुशासन और व्यावसायिकता के उच्च स्तर को बनाए रखने के लिए सराहना की।

टॅग्स :राकेश अस्थानासीमा सुरक्षा बलएलओसीजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम