कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By भाषा | Published: November 30, 2020 03:54 PM2020-11-30T15:54:33+5:302020-11-30T15:54:33+5:30

Pak violates ceasefire on international border in Kathua | कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 30 नवंबर पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने पंसार, करोल कृष्ण और गुरनाम सीमा चौकियों पर रविवार रात नौ बजकर करीब 40 मिनट पर गोलीबारी की, जिसका अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुहंतोड़ जवाब दिया।

दोनों ओर से देर रात तीन बजकर 10 मिनट तक गोलीबारी होती रही। इस वजह से सीमा के करीब गांवों में रहने वाले लोगों को भूमिगत बंकरों में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा।

भारत की तरफ किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pak violates ceasefire on international border in Kathua

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे