लाइव न्यूज़ :

2019 में पाक सेना ने 3,289 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, पिछले 16 बरसों में सर्वाधिक 

By भाषा | Updated: January 4, 2020 20:22 IST

सामाजिक कार्यकर्ता रोहित चौधरी के आरटीआई के जवाब में गृह मंत्रालय की निदेशक सुलेखा ने कहा कि अक्टूबर में सबसे ज्यादा 398 संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं हुईं, नवम्बर में 333, अगस्त में 323, जुलाई में 314, सितम्बर में 308 और मार्च में संघर्ष विराम उल्लंघन की 275 घटनाएं हुईं।

Open in App
ठळक मुद्दे2003 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीमा समझौता ‘‘निरर्थक’’ होता जा रहा है।संघर्षविराम उल्लंघन की 1,565 घटनाएं अगस्त 2019 के बाद हुई।

पाकिस्तान के सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर सीमा के पास पिछले 16 वर्षों में सर्वाधिक संघर्ष विराम उल्लंघन 2019 में किया।

पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन की 3200 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया, जो रोजाना औसतन इस तरह की नौ घटनाएं हैं। अधिकारियों ने बताया कि 2019 में पाकिस्तान की सेना द्वारा गोलीबारी ‘‘सबसे ज्यादा’’ हुई, जिससे 2003 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीमा समझौता ‘‘निरर्थक’’ होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2019 में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की सेना ने संघर्षविराम उल्लंघन की 3,289 घटनाओं को अंजाम दिया। इनमें से संघर्षविराम उल्लंघन की 1,565 घटनाएं अगस्त 2019 के बाद हुई, जब भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में विभाजित करने का निर्णय लिया।

सामाजिक कार्यकर्ता रोहित चौधरी के आरटीआई के जवाब में गृह मंत्रालय की निदेशक सुलेखा ने कहा कि अक्टूबर में सबसे ज्यादा 398 संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं हुईं, नवम्बर में 333, अगस्त में 323, जुलाई में 314, सितम्बर में 308 और मार्च में संघर्ष विराम उल्लंघन की 275 घटनाएं हुईं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय रेखा के पास लगातार अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया ताकि लोगों के बीच भय का माहौल बनाया जा सके।’’ जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने 2018 में संघर्ष विराम की 2936 घटनाओं को अंजाम दिया जिसमें 61 लोग मारे गए और 250 से अधिक जख्मी हुए।

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के 971 मामले 2017 में हुए थे। 2017 में संघर्ष विराम उल्लंघन में 12 लोग मारे गए और सुरक्षा बल के 19 जवान शहीद हुए, वहीं 151 अन्य लोग जख्मी हो गए थे। 

टॅग्स :मोदी सरकारजम्मू कश्मीरधारा ३७०पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी