लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए रणनीति तय करने के वास्ते पीएजीडी की बैठक शुरू

By भाषा | Updated: August 24, 2021 12:36 IST

Open in App

केंद्र शासित प्रदेश की वर्तमान स्थिति और जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा करने के वास्ते गुपकार घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के नेताओं की बैठक मंगलवार को यहां शुरू हुई। बैठक, गठबंधन के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के घर पर पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। घटक दलों के अध्यक्षों के अलावा बैठक में उनके नेताओं ने भी शिरकत की। आवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष मुजफ्फर शाह ने अब्दुल्ला के घर के बाहर संवाददाताओं को बताया कि बैठक के एजेंडे में अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए चर्चा के अलावा व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाना भी है। प्रशासन द्वारा बैठक की अनुमति नहीं देने की खबरों के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसी लोकतांत्रिक बैठक को इजाजत देने से इनकार नहीं किया जा सकता। शाह ने कहा, “हम एक लोकतांत्रिक बैठक कर रहे हैं और सरकार हमें इससे रोक नहीं सकती। हर क्षेत्र की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम उनसे संपर्क करेंगे।” इससे पहले गठबंधन के नेता ने कहा था कि यह बैठक पहले हुई बैठकों से अलग होगी। उन्होंने कहा था कि इस बार न केवल घटक दलों के शीर्ष नेताओं को बल्कि मध्य स्तर के नेताओं को भी विचारविमर्श के लिए बुलाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर