साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित प्रसिद्ध असमी साहित्यकार लक्ष्मी नंदन बोरा का कोरोना से निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2021 15:42 IST2021-06-03T15:41:31+5:302021-06-03T15:42:58+5:30

असम के जानेमाने साहित्यकार लक्ष्मीनंदन बोरा का पहला उपन्यास ‘गंगा सिलोनिर पाखी’ का 11 भाषाओं में अनुवाद हुआ तथा 1976 में इस पर फिल्म भी बनी।

Padma Shri awardee Assamese litterateur Lakshmi Nandan Bora died on June 3 | साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित प्रसिद्ध असमी साहित्यकार लक्ष्मी नंदन बोरा का कोरोना से निधन

सरस्वती सम्मान और असम वैली लिटरेरी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। (file photo)

Highlightsस्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं से पीड़ित थे तथा उनका उपचार चल रहा था।साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता बोरा असम साहित्य सभा के अध्यक्ष रह चुके थे। 60 से अधिक किताबें लिखी जिनमें अधिकांश उपन्यास और लघु कहानियों के संकलन हैं।

गुवाहाटीः असम के जानेमाने साहित्यकार लक्ष्मीनंदन बोरा का कोविड के बाद उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। बोरा 89 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। पद्मश्री से सम्मानित बोरा के संक्रमित होने की पुष्टि 20 मई को हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह कोविड-19 से उबर गए थे, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं से पीड़ित थे तथा उनका उपचार चल रहा था।

उन्होंने 60 से अधिक किताबें लिखी जिनमें अधिकांश उपन्यास और लघु कहानियों के संकलन हैं। उनका पहला उपन्यास ‘गंगा सिलोनिर पाखी’ का 11 भाषाओं में अनुवाद हुआ तथा 1976 में इस पर फिल्म भी बनी। साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता बोरा असम साहित्य सभा के अध्यक्ष रह चुके थे।

उन्हें सरस्वती सम्मान और असम वैली लिटरेरी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बोरा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि साहित्यकार की अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। 

Web Title: Padma Shri awardee Assamese litterateur Lakshmi Nandan Bora died on June 3

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे