लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा को लेकर चिदंबरम की कर्नाटक के मतदाताओं को नसीहत- 'डबल इंजन' की सरकार के झूठे वादों से रहें सावधान

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2023 11:12 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मणिपुर में हुई हिंसा का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि कर्नाटक के मतदाताओं को 'डबल इंजन' की सरकार के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम का बयान मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हुई हिंसा के मद्देनजर आया है।हिंसा प्रभावित मणिपुर में संघर्ष को रोकने के लिए सेना और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है।कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतदान 10 मई को तो मतगणना 13 मई को होगी।

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मणिपुर में हुई हिंसा का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि कर्नाटक के मतदाताओं को 'डबल इंजन' की सरकार के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। चिदंबरम का यह बयान मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हुई हिंसा के मद्देनजर आया है। इस संघर्ष में 9,000 से अधिक लोग अपने गांवों से विस्थापित हुए हैं। 

हिंसा प्रभावित मणिपुर में संघर्ष को रोकने के लिए सेना और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। चिदंबरम ने ट्विटर पर कहा, "मणिपुर में 'डबल इंजन की सरकार' के परिणामों को देखिए। दोनों इंजन फेल हो गए हैं। आंतरिक कलह से राज्य सरकार टूट चुकी है। केंद्र सरकार के पास सभी मुद्दों के लिए खुशफहमी फैलाने वाले उपाय मौजूद हैं।" 

उन्होंने दावा किया, "नतीजा यह है कि मेइती और आदिवासी समुदायों के बीच खाई चौड़ी हो गई है।" उन्होंने कहा कि जो समुदाय कांग्रेस की सरकारों के दौरान शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की राह पर थे, वे अब युद्ध के रास्ते पर हैं। चिदंबरम ने कहा, "कर्नाटक के मतदाताओं को (भी) डंबल इंजन वाली सरकार के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिेए।" कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतदान 10 मई को तो मतगणना 13 मई को होगी।

टॅग्स :पी चिदंबरमकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023मणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?