लाइव न्यूज़ :

आईएनएक्स मीडिया घोटालाः कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर कसा शिकंजा, CBI के बाद ED टीम घर पहुंची

By भाषा | Updated: August 20, 2019 18:41 IST

उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिए जाने के बाद चिदंबरम और उनके वकीलों के समूह ने मशविरा किया। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता शीर्ष अदालत पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता शीर्ष अदालत पहुंचे।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से मंगलवार को कहा गया कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ तत्काल सुनवाई के लिए अपनी अपील का उल्लेख बुधवार को उच्चतम न्यायालय में करें।

INX मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के घर सीबीआई की टीम पहुंची, लेकिन सीबीआई को यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि सीबीआई चिदंबरम को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन पूर्व वित्त मंत्री घर पर मौजूद नहीं थे। सीबीआई ने चिदंबरम के स्टाफ से पूछताछ की है। सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम अब चिदंबरम के घर पहुंची है।

उच्च न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई अयोध्या मामले की सुनवाई के लिए संविधान पीठ में बैठे होंगे, इसलिए सुबह 10:30 बजे याचिका का उल्लेख उस वरिष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष किया जाएगा जो संविधान पीठ में नहीं हैं।

उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिए जाने के बाद चिदंबरम और उनके वकीलों के समूह ने मशविरा किया। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता शीर्ष अदालत पहुंचे।

उच्च न्यायालय में इस मामले पर बहस कर रहे वरिष्ठ वकील डी कृष्णन भी बाद में चर्चा में शामिल हुए। सिब्बल ने कहा कि टीम को अभी अदालत के आदेश की प्रति नहीं मिली है। उच्चतम न्यायालय के एक अधिकारी ने सिब्बल को चिदंबरम की याचिका रजिस्ट्रार (न्यायिक) के समक्ष रखने को कहा जो इसे प्रधान न्यायाधीश के समक्ष रखने के बारे में फैसला करेंगे।

सिब्बल ने रजिस्ट्रार (न्यायिक) सूर्य प्रताप सिंह से मुलाकात की और उन्हें स्थिति बताई। उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए चिदंबरम को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से उच्च न्यायालय के इंकार के कुछ मिनट बाद यह घटनाक्रम हुआ। 

टॅग्स :कांग्रेसपी चिदंबरमकपिल सिब्बलसुप्रीम कोर्टदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह