लाइव न्यूज़ :

Delhi Oxygen Crisis: दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते आठ की मौत, मरने वालों में अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल

By अमित कुमार | Updated: May 1, 2021 16:28 IST

Delhi Oxygen Crisis: दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण आठ लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इन लोगों में डॉक्टर का नाम भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के कारण लगातार लोगों की मौत हो रही है।उच्च न्यायालय ने आठ लोगों की मौत का संज्ञान लेते हुए केंद्र से कहा -- ‘अब बहुत हो गया।’

Delhi Oxygen Crisis: राजधानी स्थित बत्रा अस्पताल में शनिवार को के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख सहित आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। खबरों के मुताबिक इसके बाद बत्रा अस्पताल को ऑक्सीनज की सप्लाई पहुंची लेकिन तक तक काफी देर हो चुकी थी। 

यह जानकारी अधिकारियों ने दी। डॉक्टर एस सी एल गुप्ता ने बताया कि पांच अन्य गंभीर मरीजों को बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों ने पिछले सप्ताह संकट कालीन संदेश (एसओएस) जारी कर ऑक्सीजन आपूर्ति खत्म होने के कगार पर होने की बात कही थी। दिल्ली की सरकार भी लगातार कह रही है कि उसे उसके हिस्से का ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। 

उच्च न्यायालय ने केंद्र से पूछा कि दिल्ली भेजे जाने वाले चार ऑक्सीजन टैंकरों को आदेश के बावजूद राजस्थान सरकार ने अब तक छोड़ा क्यों नहीं है। अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र आवश्यक हैं और इनका न होना गैर जिम्मेदाराना है। उच्च न्यायालय ने केंद्र को 490 मीट्रिक टन आवंटित ऑक्सीजन दिल्ली को आज ही आपूर्ति करने के निर्देश दिए, ऐसा नहीं करने पर अवमानना की कार्रवाई का सामना करना होगा।

उच्च न्यायालय ने बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से आठ लोगों की मौत का संज्ञान लेते हुए केंद्र से कहा -- ‘अब बहुत हो गया।’ उच्च न्यायालय ने केंद्र से कहा - हमें काम से मतलब है। पानी सिर के ऊपर चला गया है। इसके साथ ही आदेश टालने के केंद्र के आग्रह को उच्च न्यायालय ने ठुकरा दिया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे