लाइव न्यूज़ :

वेलफेयर सोसायटी की मदद से लगाए जाएंगे ऑक्सीजन संयंत्र

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:00 IST

Open in App

जयपुर, 14 मई राजस्थान में कोविड महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद में जहां सरकारी तंत्र लगातार प्रयासरत है वहीं भामाशाह, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आवासीय कॉलोनी के वेलफेयर सोसायटी के लोग भी आगे आ रहे हैं।

जोधपुर जिले की एक सरकारी डिस्पेंसरी में दो ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिये एक वेलफेयर सोसायटी के 40 सदस्यों ने 55 लाख रुपये की मदद की है। संयंत्र लगने से डिस्पेंसरी के 60 बिस्तरों को 24 घंटे ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा सकेगी।

इनकी क्षमता 20 घन मीटर होगी।

जोधपुर के महाराजा श्री अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी के संयोजक उमेश लीला ने ’पीटीआई भाषा’ को बताया कि उन्हें ऑक्सीजन संयंत्र के उपकरण शुक्रवार को मिले और उन्हें अगले तीन-चार दिनों में अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 55 लाख रुपये की लागत के ऑक्सीजन संयंत्र के उपकरण को बडोदरा की एक फर्म से खरीदा गया है।

सोसायटी ने अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों को दो समय का भोजन देने का भी निर्णय किया है। लीला ने बताया कि सोसायटी का गठन दो वर्ष पहले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के उद्देश्य से किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर