ऑक्सफोर्ड ने ‘नारी शक्ति’ को चुना 2018 का हिन्दी शब्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 26, 2019 10:29 PM2019-01-26T22:29:50+5:302019-01-26T22:29:50+5:30

ऑक्सफोर्ड ने 2017 में ‘‘आधार’’ को अपना हिन्दी शब्द चुना था। आक्सफोर्ड ने यह पहल 2017 से ही शुरू की थी। 

Oxford chose the 'Women Power' of 2018 Hindi word | ऑक्सफोर्ड ने ‘नारी शक्ति’ को चुना 2018 का हिन्दी शब्द

फाइल फोटो

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने शनिवार को ‘नारी शक्ति’ को साल 2018 का हिन्दी शब्द चुना। यहां डिग्गी पैलेस में चल रहे जयपुर साहित्योत्सव (जेएलएफ) में इस बाबत घोषणा की गयी।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज के अनुसार यह शब्द संस्कृत से लिया गया है और इन दिनों अपने हिसाब से जीवन जी रहीं महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

ऑक्सफोर्ड ने 2017 में ‘‘आधार’’ को अपना हिन्दी शब्द चुना था। आक्सफोर्ड ने यह पहल 2017 से ही शुरू की थी। 

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के 1400 नए शब्दों में शामिल 'इडियोक्रेसी'

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 1400 नए शब्द, भाव और मुहावरे जोड़े गए हैं। इसमें से ने उनमें ‘इडियोक्रेसी’ शब्द भी शामिल है। इसका मतलब अज्ञानी या जड़बुद्धि माने जाने वाले लोगों से बनी सरकार है। युनानी भाषा के प्रत्यय 'क्रेसी' से जुड़े शब्दकोश में पहले से ही कई शब्द हैं। इनमें से डेमोक्रेसी, ब्यूरोक्रेसी, यूरोक्रेसी जैसे कई शब्द हैं। ‘क्रेसी’ जिसका मतलब होता है कि शक्ति’ या ‘शासन’। 

इडियोक्रेसी को भी 1967 में पहली बार उपयोग किया गया था। 2006 में इडियोक्रेसी नाम की एक व्यंग्यात्मक फिल्म भी बनी थी। इसका मतलब है किसमाज या ऐसे शासन से है जिनपर अज्ञानी या जड़बुद्धि माने जाने वाले व्यक्ति शासन करते हैं। डेमोक्रेसी और अरिस्टोक्रेसी जैसे शब्द प्राचीन यूनानी भाषा से आए लेकिन 18वीं सदी तक ‘ओक्रेसी’ को अंग्रेजी शब्दों में शामिल किया जाने लगा मसलन स्टेटोक्रेसी और मोबोक्रेसी। बता दें कि इस अंग्रेजी डिक्शनरी की हर साल चार बार समीक्षा होती है।

19वीं शताब्दी में इस तरह के कई शब्द डिक्शनरी में शामिल किए गए। इससे पहले 1832 में फूलोक्रेसी और 1909 में इडियटोक्रेसी शब्द का उपयोग भी इसी तरह के अर्थ में किया जाता था।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Web Title: Oxford chose the 'Women Power' of 2018 Hindi word

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Womanमहिला