लाइव न्यूज़ :

दो दिनों में दस हजार से अधिक उच्च सुरक्षा नंबर प्लेट बुक

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में एक माह के अंतराल के बाद शुरू हुई ऑनलाइन प्रक्रिया के दो दिनों में वाहन मालिकों द्वारा 10000 से अधिक उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) और 1000 'कलर कोड' वाले स्टिकर बुक कराये गये हैं।

एचएसआरपी आपूर्तिकर्ता रोजमेर्टा सेफ्टी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने बताया कि रोजाना डीलर केंद्रों पर 1500 एचएसआरपी और घर पर 500 एचएसआरपी लगाने के आर्डर बुक कराये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘अबतक हमें डीलर केंद्रों पर 10000 से अधिक एचएसआरपी लगाने और करीब 1000 स्टिकरों के आर्डर मिले हैं। हमें घरों पर लगाने के लिए 750 से अधिक के आर्डर मिले हैं।’’

उन्होंने कहा कि ग्राहको को इस बात का एसएमएस भेजा जाएगा कि कब डीलर के पास प्लेट पहुंचेंगी और किसी भी देरी की स्थिति में उन्हें फोनकर सूचना दी जाएगी।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने वाहन मालिकों से देरी की शिकायत मिलने और पंजीकरण पोर्टल लॉगइन करने में परेशानी आने के बाद पिछले महीने ऑनलाइन बुकिंग बंद करने का निर्देश दिया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब