लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बोले शिवपाल सिंह यादव, जो मांगने आएगा उसे ही देंगे वोट

By भाषा | Updated: July 5, 2022 19:14 IST

शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव में उसी उम्मीदवार को वोट देंगे जो उनसे वोट मांगने आएगा। यादव ने यह भी कहा कि वह जिसे वोट देंगे वह जीत जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देयादव ने यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव में जिसे वोट देंगे वह जीत जाएगाशिवपाल यादव ने मीडिया को बताया लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कैसी चल रही है तैयारी

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव में उसी उम्मीदवार को वोट देंगे जो उनसे वोट मांगने आएगा। लो। 

जसवंत नगर सीट से सपा विधायक यादव ने इटावा में संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने संबंधी एक सवाल पर कहा "मैं उसी उम्मीदवार को वोट दूंगा जो मुझसे वोट मांगेगा।" उन्होंने कहा "पिछले चुनाव में रामनाथ कोविंद ने मुझसे खुद वोट मांगा था और दो बार मुझे फोन भी किया था। वह चुनाव जीत भी गए थे। इस बार भी मैं जिसे वोट दूंगा वह जीत जाएगा।" 

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि उन्होंने अपने संगठन को मजबूत बनाने पर काम शुरू कर दिया है। इस सवाल पर कि अगले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी कितने सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी, यादव ने कहा "सभी 80 सीटों पर नहीं, मगर वहां उम्मीदवार जरूर उतारेंगे जहां हम जीत सकते हैं।" 

शिवपाल सिंह यादव ने हाल में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जसवंत नगर सीट से चुनाव लड़ा था। अगस्त 2018 में सपा से अलग होने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन करने वाले शिवपाल यादव ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। यादव खुद भी फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। 

टॅग्स :शिवपाल यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया