लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में 60 से अधिक विदेशी राजदूतों ने प्रमुख दवा कंपनियों का दौरा किया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 00:33 IST

Open in App

हैदराबाद/नयी दिल्ली, नौ दिसंबर हैदराबाद में बुधवार को 60 से अधिक विदेशी राजदूतों ने वहां दो प्रमुख दवा कंपनियों 'भारत बायोटेक' और 'बायोलोजिकल-ई' का दौरा किया, जहां उन्हें कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भारत द्वारा विकसित किए जा रहे टीका कार्यक्रम से अवगत कराया गया।

दौरा करने गए प्रतिनिधमंडल का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बेरी ओ फरेल ने दवा अनुसंधान और निर्माण को ‘सराहनीय’ बताया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, '' 60 से अधिक मिशन प्रमुखों के लिए हैदराबाद स्थित दवा कंपनियों भारत बायोटेक और बायोलोजिकल-ई के अनुसंधान एवं उत्पादन इकाईयों के दौरे का प्रबंध किया गया।''

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ कृष्णा एल्ला ने विदेशी राजदूतों को भारत में टीका उत्पादन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की प्रस्तुति दी।

उन्होंने कहा कि प्रस्तुति के दौरान राजदूतों को अवगत कराया गया कि विश्व के 33 फीसदी टीके का उत्पादन हैदराबाद की जीनोम वैली में होता है।

अधिकारियों के मुताबिक, हैदराबाद में राजदूतों का यह दौरा विदेश मंत्रालय द्वारा भारत में कोविड-19 टीका विकास कार्यक्रम की पहल से अवगत कराने के तहत आयोजित किया गया और इसी कड़ी में उन्हें शहरों की अन्य दवा कंपनियों का भी दौरा कराया जाएगा।

तेलंगाना सरकार की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि 64 देशों के दूतों ने कंपनियों का दौरा किया। 'बायोलोजिकल-ई’ लिमिटेड ने एक अलग विज्ञप्ति में बताया कि करीब 70 राजदूत और उच्चायुक्त जीनोम वैली में उसके परिसर का दौरा करने पहुंचे और कोविड-19 के टीका कोवैक्सीन पर विस्तृत चर्चा की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos