लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर के बाहर मिली सिर कटी लाश की शिनाख्त हुई, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 11, 2021 22:12 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 फरवरी ओडिशा के भुवनेश्वर शहर के बाहरी क्षेत्र में चार फरवरी को पाई गई एक महिला की सिर कटी लाश की शिनाख्त बृहस्पतिवार को हुई और उसकी हत्या के संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त एस सारंगी ने कहा कि मृतका 28 वर्षीय युवती थी जो भुवनेश्वर में मंचेश्वर पुलिस थानांतर्गत झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में रहती थी।

सारंगी ने कहा कि युवती गंजाम जिले की निवासी थी।

उन्होंने कहा कि विवाह से संबंधित विवाद, महिला की हत्या के पीछे का कारण हो सकता है।

उन्होंने कहा कि महिला का शव जिस स्थान पर पाया गया वहां से दो किलोमीटर की दूरी पर उसका सिर मिला था।

सारंगी ने कहा कि गंजाम से भुवनेश्वर आने के बाद महिला एक व्यक्ति के साथ ‘लिव-इन’ संबंध में रह रही थी।

बाद में उसने एक अन्य व्यक्ति से शादी कर ली।

अधिकारी ने कहा कि शादी के कुछ दिन बाद महिला अपने लिव इन पार्टनर के पास चली गई लेकिन उसने महिला की हत्या कर दी।

अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने महिला के शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने एक दोस्त को बुलाया था।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को नयागढ़ जिले के दासपल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा