लाइव न्यूज़ :

'हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां हैं' : अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 13, 2025 18:37 IST

अखिलेश यादव ने कहा कि 'हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां हैं क्योंकि उन्हें 30 से प्रेम है. मरे कितने 30, कारोबार कितना 30 करोड़, फायदा कितना होगा 30 गुना. ये 30 का आंकड़ा, हमारे मुख्यमंत्री के आलावा कोई नहीं बता सकता.

Open in App
ठळक मुद्देविदेश से वापस आते ही अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशानातंज कसते हुए बोले, हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां हैंसपा प्रमुख ने कहा, मुस्लिम समाज के खिलाफ नफरत फैला रहे भाजपा नेता

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने विदेश वापस लौटते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने निशाने पर ले लिया. गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीस मार खां बता दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि 'हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां हैं क्योंकि उन्हें 30 से प्रेम है. मरे कितने 30, कारोबार कितना 30 करोड़, फायदा कितना होगा 30 गुना. ये 30 का आंकड़ा, हमारे मुख्यमंत्री के आलावा कोई नहीं बता सकता. सरकार की तमाम खामियों पर पर्दा डालने के लिए इस तरह के बयान दिए और दिलवाए जा रहे हैं. कुल मिलाकर यूपी में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था ठप है. लोगों को इलाज नहीं मिल रहा, पुलिस को करेप्ट बना दिया गया है. और ये लोग अभी मुस्लिम समाज के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं जल्दी ही पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के खिलाफ भी नफरत फैलाएंगे. 

झूठ बोलना भाजपा की यूएसपी है : 

पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव पत्रकारों से कई दिनों बाद मिल रहे थे. ऐसे में उन्होंने पूरे जोश के साथ योगी सरकार की खामियों को गिनाया. कहा कि गोरखपुर लिंक रोड 7000 करोड़ की बना रहे हैं, इस योजना में भ्रष्टाचार हो रहा है. लखनऊ से कानपुर तक बनाए जा रहे हाइवे में में भी भ्रष्टाचार है. वास्तव में भाजपा सरकार की हर योजना में भ्रष्टाचार से सनी है. फिर भी विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वही दूसरी तरफ शेयर बाजार डूब गया. इसके बाद भी भाजपा नेता अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. अखिलेश यादव के अनुसार, भाजपा नेताओं की ये यूएसपी है कि किस तरह से झूठा प्रचार किया जाता है. मुख्यमंत्री योगी द्वारा महाकुंभ के आयोजन को लेकर किए जा रहे दावों पर भी अखिलेश यादव बोले. 

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जो लोग खो गए थे, उन लोगों को कोई जानकारी नहीं डी जा रही है, बस बड़े-बड़े तीसमारी वाले दावे कर रहे हैं और मुस्लिम समाज के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं. आने वाले समय में पीडीए समाज के खिलाफ नफरत फैलाएंगे. इन लोगों (भाजपा) की यह नई स्ट्रैटजी यह है कि भाजपा की खिलाफत करने वालों को वोट ही ना डालने दो. लेकिन अब प्रदेश के पिछड़ा, दलित, आदिवासी, आधी आबादी और तमाम हमारे अल्पसंख्यक भाई ये मन बना चुके हैं कि पीडीए की ताकत को आगे बढ़ाएंगे. 

अपनी वोटर लिस्ट बेहतर करने में जुटेंगे और झूठी भाजपा सरकार को इस बार हटा देंगे. यह दावा करते हुए अखिलेश यादव ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली सौहार्दपूर्ण तरीके से मने. हम भाईचारे के साथ होली मनाते रहे हैं. इस बार भी हम एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे के गले लगे और समाज में वैमनस्य फैलाने वालों की बोलती बंद करे. 

शिव दयाल जी का स्मारक बनाएगी सपा 

यह दावा करने के पहले अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय में चौरसिया समाज के पान उत्पादक किसान और कारोबारी आदि से मिले. उनकी समस्याओं के बारे में जाना. इस बैठक में तय हुआ कि सूबे में सपा की सरकार बनने पर लखनऊ के रिवर फ्रंट पर शिव दयाल जी की याद में स्मारक बनाकर उन्हें सम्मान दिया जाएगा. इसके अलावा पार्टी में पान की खेती, पान की खरीद और उससे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर उसके निदान का रास्ता निकाला जाएगा, ताकि चौरसिया समाज के जीवन में खुशहाली आए.  

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल