लाइव न्यूज़ :

उप्र विधानमंडल की विकसित परम्पराओं पर रहती है अन्य राज्य विधानमंडलों की निगाह : दीक्षित

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:56 IST

Open in App

लखनऊ, चार मार्च उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य विधानमण्डल द्वारा विकसित परम्पराओं पर अन्य राज्यों के विधानमंडलों की भी निगाह रहती है।

दीक्षित ने बजट सत्र की समाप्ति पर सदन के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी दलीय नेताओं और सदस्यों ने सारगर्भित चर्चा में भाग लिया। इस सत्र की सबसे बड़ी यह विशेषता रही है कि इस बार सदन की कार्यवाही बड़ी ही शांतिपूर्ण ढंग से और सुचारू रूप से चली और व्यवधान न के बराबर रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां जनतंत्र लम्बे समय से चल रहा है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते यहां की जो परंपराएं हम विकसित करते है, उस पर अन्य विधान मण्डलों की निगाह रहती है।’’

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट में कुल 18 विधेयक पारित किए गये जिनमें पक्ष विपक्ष की तरफ से महत्वपूर्ण चर्चाएं हुई। उन्होंने विपक्ष द्वारा अपनी मांग उठाकर तर्क प्रस्तुत किये।

उन्होंने कहा, ‘‘कानून व्यवस्था के प्रश्न पर भी विधानसभा में कई बार महत्वपूर्ण वाद-विवाद हुआ। बेशक, विपक्ष के अपने आंकड़े और तथ्य रहे हैं और सरकार के अपने, लेकिन वाद-विवाद में सभा की रूचि और गम्भीरता आकर्षण का विषय बनी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम