महाराष्ट्र: पूर्व सीएम समेत अन्य कांग्रेस नेता हर रोज चल रहे 5km पैदल, भारत जोड़ो यात्रा के लिए कसरत कर दुरूस्त कर रहे फिटनेस

By भाषा | Published: November 4, 2022 12:51 PM2022-11-04T12:51:47+5:302022-11-04T13:01:41+5:30

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारियों पर बोलते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि वे और अन्य नेता गांधी के साथ तेज-तेज चलने और व्यायाम करने का अभ्यास कर रहे हैं, जबकि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि वे यात्रा के लिए खुद को तंदुरूस्त कर रहे हैं।

Other Congress leaders former Maharashtra CM walking 5 km everyday doing fitness exercising bharat Jodi Yatra | महाराष्ट्र: पूर्व सीएम समेत अन्य कांग्रेस नेता हर रोज चल रहे 5km पैदल, भारत जोड़ो यात्रा के लिए कसरत कर दुरूस्त कर रहे फिटनेस

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlights‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता काफी तैयारी कर रहे है। वे लोग राहुल गांधी के साथ चलने के लिए कसरत कर अपना फिटनेस दुरूस्त कर रहे है। यही नहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम समेत अन्य कांग्रेस नेता हर रोज 5km पैदल भी चल रहे है।

मुंबई:महाराष्ट्र में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आगमन से पूर्व, राज्य में पार्टी के कईं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ कदमताल करने के वास्ते तेज-तेज चलने का अभ्यास और कसरत करने में जुटे हैं। 

बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात नवंबर को शाम करीब सात बजे पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलुर में प्रवेश करेगी। 

यात्रा के लिए महाराष्ट्र पूर्व सीएम समेत कई नेता कर रहे व्यायाम

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि वे और अन्य नेता गांधी के साथ तेज-तेज चलने और व्यायाम करने का अभ्यास कर रहे हैं, जबकि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि वे यात्रा के लिए खुद को तंदुरूस्त कर रहे हैं। 

इस पर बोलते हुए चव्हाण ने कहा,‘‘नांदेड़ के लोग यात्रा में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब भी हमें समय मिलता है हम अभ्यास और व्यायाम कर रहे हैं। चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।’’ 

हर सुबह 5 किलोमीटर चलने का प्रयास कर रहे है कांग्रेस नेता-विधायक डीपी सावंत

मामले में पटोले ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के तौर पर, राहुल गांधी के साथ यात्रा के इस चरण में पूरे 382 किलोमीटर चलना उनका कर्तव्य है। कांग्रेस नेता और नांदेड़ से विधायक डी.पी. सावंत ने कहा कि राज्य के पार्टी नेता यात्रा के दौरान जितना हो सके पैदल चलने की कोशिश करेंगे। सावंत ने कहा कि चव्हाण और अन्य नेता हर सुबह पांच किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। 

यात्रा के लिए राज्य कांग्रेस ने किए है व्यापक इंतजाम

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने 14 दिनों के प्रवास के दौरान 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा सोमवार शाम को देगलुर के मदनूर नाका पहुंचेगी और अगले दिन सुबह साढ़े छह बजे पैदल मार्च डेगलुर बस स्टैंड से शुरू होगा। महाराष्ट्र कांग्रेस ने यात्रा के स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जहां राज्य का पूरा नेतृत्व मौजूद रहेगा।

 

Web Title: Other Congress leaders former Maharashtra CM walking 5 km everyday doing fitness exercising bharat Jodi Yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे