लाइव न्यूज़ :

2 डेड ब्रेन मरीजों के अंगदान से 7 लोगों को मिला नया जीवनदान, 48 घंटे में पूरी हुई प्रक्रिया

By भाषा | Updated: February 19, 2020 17:12 IST

एम्स में अंग पुन:स्थापन बैंकिंग संस्था (ओआरबीओ) की प्रभारी प्राध्यापक डॉक्टर आरती विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले मृतक सचिन (26) दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी पर काम करते थे। वह 13 फरवरी को एक इमारत के दूसरे तल से गिर गए थे और उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिमागी रूप से मृत दो रोगियों के अंगों से 48 घंटे के भीतर सात लोगों को नया जीवन मिल गया। अस्पताल में दो हृदयों, चार गुर्दों, दो यकृत, चार कॉर्निया और हड्डियों को प्रतिरोपित किया।

एम्स में दिमागी रूप से मृत दो रोगियों के अंगों से 48 घंटे के भीतर सात लोगों को नया जीवन मिल गया। चिकित्सकों के दल ने इस मशहूर अस्पताल में दो हृदयों, चार गुर्दों, दो यकृत, चार कॉर्निया और हड्डियों को प्रतिरोपित किया।

एम्स में अंग पुन:स्थापन बैंकिंग संस्था (ओआरबीओ) की प्रभारी प्राध्यापक डॉक्टर आरती विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले मृतक सचिन (26) दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी पर काम करते थे। वह 13 फरवरी को एक इमारत के दूसरे तल से गिर गए थे और उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर लाया गया था। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को उन्हें दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया।

इसके बाद एम्स में ओआरबीओ के सदस्यों ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सलाह दी, जिन्होंने सचिन का हृदय, यकृत, गुर्दे और कोरनिया दान करने का फैसला किया। वहीं दिल्ली के निवासी 61 वर्षीय अनिल मित्तल को भी दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने दधिचि देह दान समिति में अंगदान के लिये पंजीकरण करा रखा था।

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने दानकर्ताओं के परिवारों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद दुखदायी क्षणों में कठिन फैसला लिया।

टॅग्स :एम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी