लाइव न्यूज़ :

विपक्षी जेडपीएम ने मिजोरम की सेरछिप सीट का उपचुनाव जीता

By भाषा | Updated: May 2, 2021 18:52 IST

Open in App

एजल, दो मई मिजोरम के सेरछिप विधानसभा सीट के उपचुनाव में रविवार को सत्तारुढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को चिर प्रतिद्वंदी जेडपीएम के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। जेडपीएम के उम्मीदवार लालडुहोमा ने भारी अंतर से एक बार फिर सीट अपने नाम की।

लालडुहोमा को दल बदल रोधी कानून के तहत अयोग्य करार दिए जाने की वजह से सेरछिप में उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

विजेता उम्मीदवार को 8,269 वोट मिले जो कुल 16,595 वोटों का 51 प्रतिशत है जबकि उनके निकटम विरोधी वनलालजाव्मा (एमएनएफ) को 5,319 वोटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार पी सी लालत्लानसंगा को 2,604 जबकि भाजपा उम्मीदवार लालह्रियात्रेंगा छांग्ते को 250 वोट मिले।

कोविड से जुड़े कड़े प्रोटोकॉल के बीच मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। गत 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव में 83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब