लाइव न्यूज़ :

विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, लॉकडाउन के ऐलान के बाद सीएम ने रामलला को अस्थायी मंदिर में किया शिफ्ट

By भाषा | Updated: March 25, 2020 15:56 IST

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं नियम तोड़ रहे हैं?

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ के बुधवार को अयोध्या जाकर दर्शन-पूजन करने पर विपक्षी दलों ने तंज कसा है।विपक्ष ने कहा कि योगी को अपनी कथनी का पालन करके आदर्श स्थापित करना चाहिए था।

लखनऊ। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पूरे देश में 'लॉकडाउन' के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को अयोध्या जाकर दर्शन-पूजन करने पर विपक्षी दलों ने तंज कसते हुए कहा कि योगी को अपनी कथनी का पालन करके आदर्श स्थापित करना चाहिए था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन-पूजन किया था।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने इस पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वयं मुख्यमंत्री योगी ने भी लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही कहा था कि लोग मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और अन्य पूजा स्थलों पर जाने के बजाय घर में ही पूजा-पाठ और इबादत करें। ऐसे में योगी को मंदिर जाकर पूजा अर्चना करने से बचना चाहिए था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार खुद कह रही है कि लोग मंदिर ना जाएं। ऐसे में मुख्यमंत्री स्वयं इसका उल्लंघन कर रहे हैं। बेहतर होता अगर वह अपने आवास पर ही पूजा-अर्चना कर आदर्श स्थापित करते।’’

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं नियम तोड़ रहे हैं? उन्होंने कहा कि योगी जनता से कह रहे हैं कि वह मंदिर मस्जिद न जाए, देश में फैली महामारी के हालात में यह वाजिब अपील है, लेकिन उन्हें खुद भी इसे मानना चाहिए था। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो जिम्मेदार लोग जनता से अपील कर रहे हैं, वह खुद ही उसे नहीं मान रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री द्वारा पूजा-अर्चना के दौरान चाहे जितनी एहतियात बरती गई हो, लेकिन फिर भी वहां लोग इकट्ठा हुए होंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के नाते बड़ी संख्या में अधिकारी भी इकट्ठा हुए होंगे। बेहतर होता अगर मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम को टाल देते।’’

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराम जन्मभूमिराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'