लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024: 'विपक्ष के पास न तो कोई नेता है और न ही नीति, जनता उनका साथ क्या देगी?', नीतीश कुमार की विपक्ष को जोड़ने की कवायद पर भाजपा का तंज

By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2023 19:01 IST

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि देश एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और ऐसे समय में विपक्ष के पास न तो कोई नेता है और न ही नीति है। जनता उनका साथ क्यों देगी?

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा, विपक्ष के पास न तो कोई नेता है और न ही नीति है। जनता उनका साथ क्यों देगी?भाजपा नेता ने पूछा, क्या नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री बिहार के लिए कुछ कर रहे हैं? उन्होंने कहा- अगर विपक्ष केवल "मोदी हटाओ" के मूल मंत्र के साथ 2024 का चुनाव लड़ना चाहता है, तो उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिलेगा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्ष को जोड़ने की कवायद पर तंज कसा है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि देश एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और ऐसे समय में विपक्ष के पास न तो कोई नेता है और न ही नीति है। जनता उनका साथ क्यों देगी?

भाजपा नेता ने पूछा, क्या नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री बिहार के लिए कुछ कर रहे हैं? उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात की। ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। शरद पवार से मिले अरविंद केजरीवाल विपक्ष बैठकों की इस श्रृंखला को जारी रख सकता है। लेकिन विपक्ष का नेता कौन है? इसकी नीतियां क्या हैं? ये देश के लिए क्या सोच रहे हैं? इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। 

उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष केवल "मोदी हटाओ" के मूल मंत्र के साथ 2024 का चुनाव लड़ना चाहता है, तो स्वाभाविक रूप से उसे जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। बता दें कि आम चुनाव 2024 को लेकर जेडीयू नेता ने सोमवार को नीतीश कुमार को पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। 

इस बैठक को लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा, हमने आगामी संसद चुनावों से पहले सभी तैयारी करने को लेकर बातचीत की है, विशेष रूप से सभी दलों के एक साथ आएं। आगे जो भी होगा, देशहित में किया जाएगा। जो लोग अभी शासन कर रहे हैं, उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है। ये सिर्फ अपना प्रचार कर रहे हैं। देश के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। इस बैठक के बाद बिहार के दोनों नेता लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात करने पहुंचे जहां यूपी के पूर्व सीएम ने उनका स्वागत किया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPनीतीश कुमारतेजस्वी यादवममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप