लाइव न्यूज़ :

BJP से मुकाबला करने के लिए महागठबंधन पर आज दिल्ली में विपक्ष करेगा चर्चा, सोनिया-राहुल भी हो सकते हैं शामिल

By भाषा | Updated: December 10, 2018 05:46 IST

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बैठक का समन्वय कर रहे है. उन्होंने सभी गैर-भाजपा दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है. एक सूत्र ने कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा एक गैर-भाजपा मोर्चा बनाने के लिए भविष्य की कार्रवाई तय करना है.

Open in App

अगले वर्ष प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक महागठबंधन पर चर्चा करने के वास्ते सोमवार को यहां शीर्ष विपक्षी नेताओं की बैठक होगी. यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बैठक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा और संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होगी.

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बैठक का समन्वय कर रहे है. उन्होंने सभी गैर-भाजपा दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है. एक सूत्र ने कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा एक गैर-भाजपा मोर्चा बनाने के लिए भविष्य की कार्रवाई तय करना है.

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और संयुक्तप्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी बैठक में भाग लेने की उम्मीद है. बैठक के दौरान विपक्ष के संसद के शीतकालीन सत्र के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने की भी उम्मीद है.

सूत्रों ने बताया कि संसद भवन सौंध में होने वाली बैठक के दौरान विपक्षी दल सरकारी विधेयकों और राफेल सौदे तथा किसानों से संबंधित मुद्दों पर अपने रूख पर चर्चा कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि न केवल गैर भाजपा दलों के प्रमुखों बल्कि केरल,पंजाब और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों को भी बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. राकांपा नेता डी.पी. त्रिपाठी ने कहा कि महंगाई, नोटबंदी और जीएसटी के दुष्प्रभाव, बेरोजगारी आदि बैठक के एजेंडे में होंगे. आप नेताओं ने नायडू द्वारा बुलाई गई विपक्ष की बैठक में पार्टी की भागीदारी की पुष्टि की है.

इससे पूर्व 22 नवंबर को बैठक किए जाने की योजना थी लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के कारण इसे टाल दिया गया था. बॉक्स यह हो सकते हैं बैठक में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, नेशनल कांफ्रेेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी, द्रमुक के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल, राजद के नेता तेजस्वी यादव, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव व सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल हो सकते हैं.

टॅग्स :चंद्रबाबू नायडूकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम