लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र का विपक्ष कर सकता है बहिष्कार, गांधी जयंती पर शुरू होगा सेशन

By भाषा | Updated: October 1, 2019 15:05 IST

सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुये कहा कि यह सत्र केवल ‘गिनीज बुक’ में जगह बनाने के लिये किया जा रहा है।

Open in App

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र का विपक्ष बहिष्कार कर सकता है। विपक्ष का दावा है कि यह केवल रिकॉर्ड बनाने के लिये किया जा रहा है। विधानसभा में कांग्रेस के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा '' हम इस विशेष सत्र का बहिष्कार कर रहे हैं क्योंकि यह केवल रिकॉर्ड बनाने के लिये हो रहा है। सरकार ने लोगों की समस्याओं से निपटने के लिये कुछ नहीं किया। लूट, हत्या, बलात्कार एवं अन्य अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और सरकार इस दिशा में कुछ भी नहीं कर रही है।''

पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि विधानसभा और विधान परिषद का विशेष सत्र दो अक्टूबर को बुलाया जायेगा। सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा के अनुसार विशेष सत्र दो अक्टूबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा और तीन अक्टूबर की रात तक चलेगा।

कांग्रेस के अलावा सपा और बसपा ने भी इस विशेष सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा ‘‘ दो अक्टूबर को सपा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिये उनके प्रिय भजनों का पाठ करेगी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फैसला किया है कि लखनऊ में गांधी प्रतिमा के पास दो अक्टूबर को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और बापू के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम’ का पाठ किया जायेगा। ''

उन्होंने कहा कि इस दौरान ‘सारे जहां से अच्छा’ सहित अन्य देश भक्ति गीत भी गाये जायेंगे और इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। पार्टी के सभी विधायक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे इसलिये विशेष सत्र में मौजूद रह पाना मुश्किल होगा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सूत्रों के मुताबिक पार्टी के विधायक भी शायद इस सत्र में शामिल नही होंगे।

सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुये कहा कि यह सत्र केवल ‘गिनीज बुक’ में जगह बनाने के लिये किया जा रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो