लाइव न्यूज़ :

वैश्विक भूख सूचकांक में भारत की स्थिति पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

By भाषा | Updated: October 16, 2021 01:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई) में भारत को 101वां स्थान मिलने पर विपक्षी दलों ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना की। हालांकि, सरकार ने जीएचआई को तैयार करने के लिए अपनाए गए तरीके को “अवैज्ञानिक” करार दिया है। सूची में भारत की रैंकिंग फिसलने पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भूख में “नए कीर्तिमान” रचे गए हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि अगर देश के लोगों को ठीक से भोजन भी नहीं मिल पा रहा है तो सिंहासन पर बैठे शासक की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान खड़ा होता है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) द्वारा भूख को समाप्त करने के लिए किये गए प्रयासों, जैसे ‘भोजन का अधिकार’ अधिनियम, में संशोधन कर दिया गया है और गरीबों को असहाय छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा, “भारत सरकार को अपनी विफलताओं को खुद ठीक करना होगा।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गरीब विरोधी योजनाओं के कारण भारत को सूचकांक में 116 में से 101वां स्थान प्राप्त हुआ। शिवसेना नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम