लाइव न्यूज़ :

सर्वे: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आंध्र प्रदेश में किया पीछे, 44% की पसंद कांग्रेस अध्यक्ष बनें देश के पीएम!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 15, 2018 13:12 IST

Rahul Gandhi leads in the PM race: सर्वे के अनुसार आंध्रा के 44 फीसदी लोगों ने 2019 में पीएम के लिए राहुल गांधी को पहली पसंद के तौर पर माना है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 सितंबर। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद की रेस में टक्कर देना शुरू कर दिया है। यहां तक की अब वह उनको पछाड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। आज तक चैनल पर प्रसारित ओपिनियन पोल के सर्वे में ये बात सामने आई है।

इस सर्वे के अनुसार आंध्रा के 44 फीसदी लोगों ने 2019 में पीएम के लिए राहुल गांधी को पहली पसंद के तौर पर माना है। जबकि नरेंद्र मोदी को मात्र 38 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। इंडिया टुडे- माई एक्सिस सर्वे में सीएम के उम्मीदवार पर भी लोगों की सोच अब कुछ अलग ही है।सीएम को लेकर सर्वे के मुताबिक राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को जनता दूसरे नंबर पर पसंद कर रही है।

 सीएम के तौर पर लोगों की पहली पसंद जगनमोहन रेड्डी हैं।  43 फीसदी लोगों ने जगनमोहन रेड्डी को सीएम पद की पहली पसंद बताया है जबकि 38 फीसदी लोगों ने चंद्रबाबू नायडू के पसंद किया है। जबकि पांच फीसदी लोगों ने तीसरे चेहरे पवन कल्याण को पसंद किया है।

वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी की राज्य में धीरे धीरे लोकप्रियता जनता के बीच बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, इस सर्वे के अनुसार 42 फीसदी लोग नए चेहरे के साथ राज्य में बदलाव चाहते हैं जबकि 32 फीसदी लोग नायडू के कामकाज से संतुष्ट भी हैं।वहीं, 23 फीसदी लोग चंद्रबाबू के कामकाज को ठीकठाक बता रहे हैं। आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर टीडीपी ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था। अभी तीन दिन पहले ही टीडीपी ने तेलंगाना में कांग्रेस से हाथ मिलाया है।

2019 के लोकसभा चुनावों के तहत तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के ओपिनियन पोल के नतीजे जारी एक लोकर चैनल के द्वारा पेश किए गए हैं। ऐसे में तेलंगाना में पीएम मोदी को 44 फीसदी और राहुल गांधी को 39 फीसदी लोगों ने पीएम के पसंद किया है। बता दें कि लोकसभा के साथ ही आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप