लाइव न्यूज़ :

उधमपुर में घने जंगलों में आतंकवादियों को खोजने का अभियान जारी, दो समूह में चार से छह आतंकियों के होने की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2024 14:12 IST

आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ में सफल होने के बाद कठुआ जिले से बसंतगढ़ पहुंचे थे और चेनाब घाटी की ओर बढ़ रहे थे तभी उनका सामना पुलिस और वीडीजी सदस्यों से हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देउधमपुर में घने जंगलों में आतंकवादियों को खोजने का अभियान जारीआतंकवादियों से फिलहाल आमना-सामना नहीं हुआ हैइलाके में आतंकवादियों के दो गुट छिपे हो सकते हैं

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बसंतगढ़ के घने जंगलों में आतंकवादियों के दो गुटों को खोजने और उनका सफाया करने का अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है। उधमपुर जिले के सुदूरवर्ती पनारा गांव में रविवार को तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के एक सदस्य की मौत हो गयी थी जिसके बाद पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आतंकियों की तलाश के लिए अभियान छेड़ दिया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘अभियान जारी है और आतंकवादियों से फिलहाल आमना-सामना नहीं हुआ है। आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के प्रयासों को तेज करने के लिए आज सुबह अतिरिक्त बलों को भेजा गया।’ अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू जोन) आनंद जैन ने कहा कि इलाके में आतंकवादियों के दो गुट छिपे हो सकते हैं जो पिछले दिनों सीमापार से घुसपैठ करके इस तरफ आए थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल के अनुसार, इन दो समूह में चार से छह आतंकवादी हैं और सुरक्षा बल उनका पता लगाने के लिए विभिन्न जानकारियों पर काम कर रहे हैं। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ में सफल होने के बाद कठुआ जिले से बसंतगढ़ पहुंचे थे और चेनाब घाटी की ओर बढ़ रहे थे तभी उनका सामना पुलिस और वीडीजी सदस्यों से हुआ। आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शनिवार देर रात को ही पुलिस और वीडीजी सदस्य वन क्षेत्र में फैल गए थे। 

पुलिस और अतिरिक्त सैन्य दल को गांव में भेजा गया है तथा छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद आतंकवादी जंगल की ओर से भाग गए और सुरक्षा बल उनका पीछा कर रहे हैं। आतंकवादियों की सटीक संख्या का फिलहाल पता नहीं है। घेराबंदी मजबूत करने और आतंकवादियों से निपटने के लिए सेना तथा सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के दलों के साथ पुलिस के विशेष अभियान समूह को इलाके में भेजा गया है। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेनाकश्मीर मुठभेड़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप