लाइव न्यूज़ :

एम्स-दिल्ली में 18 जून से चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून एम्स-दिल्ली ने लगभग दो महीने से बंद ओपीडी सेवाएं 18 जून से चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय लिया है।

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा मंगलवार को जारी एक आदेश के अनुसार, सभी क्लीनिकल विभागों के विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रतिदिन नए और पुराने ओपीडी रोगियों की प्रस्तावित संख्या के बारे में जानकारी दें, जिन्हें ऑनलाइन / टेलीफोन पर अप्वाइंटमेंट दी जानी है।

आदेश के अनुसार फिलहाल ओपीडी पंजीकरण केवल उन्हीं रोगियों के लिए किया जाएगा, जिनके पास पहले से ऑनलाइन/टेलीफोनिक अप्वाइंटमेंट हैं और वॉक-इन पंजीकरण की अनुमति देने का निर्णय , बाद में कोविड स्थिति की समीक्षा के पश्चात लिया जाएगा।

आदेश में कहा गया है, ''कोविड-19 मामलों में काफी गिरावट को देखते हुए एम्स के निदेशक ने ओपीडी सेवाएं 18 जून 2021 (शुक्रवार) से चरणबद्ध तरीके से तक फिर से शुरू करने का फैसला किया है।''

आदेश के अनुसार, सभी विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि आदेश जारी होने के दो दिन के भीतर आवश्यक सूचना उपलब्ध कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग