लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से सिर्फ एक मौत, 133 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:48 IST

Open in App

लखनऊ, दो जुलाई उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु का सिर्फ एक मामला सामने आया और राज्य में संक्रमण के 133 नये मरीज मिले।

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मौत हुई और इसके अलावा किसी अन्य जिले से मौत की कोई सूचना नहीं आई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार 24 घंटे में सिर्फ एक मरीज की मौत के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 22,616 मरीजों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 133 नये मामले मिलने से अब तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,06,384 हो गई है।

राज्‍य में इस समय 2,560 संक्रमित उपचाराधीन हैं जिनका पृथकवास से लेकर सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 24 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला है जबकि 4 जिलों में ताजा मामले एक अंक में दर्ज किये गये हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 228 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं और अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 16,81,208 हो गई है। राज्य में बृहस्पतिवार को 2.70 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच कोरोना वायरस के लिए की गई और अब तक 5.83 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लखनऊ और प्रयागराज से 11-11, वाराणसी से नौ, गाजियाबाद से सात तथा गोरखपुर से संक्रमण के छह नये मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'