यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत

By भाषा | Published: November 21, 2020 08:27 PM2020-11-21T20:27:31+5:302020-11-21T20:27:31+5:30

One youth died in road accident on Yamuna Expressway | यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत

नोएडा (उप्र), 21 नवंबर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस- वे पर हुए एक हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को एक अज्ञात कार चालक ने तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार जोगिंदर को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल जोगेंद्र को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One youth died in road accident on Yamuna Expressway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे