लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक साल, राहुल ने पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया

By भाषा | Updated: December 17, 2018 05:20 IST

हिन्दी पट्टी के तीन राज्यों में चुनावी जीत और कांग्रेस का लोकतांत्रीकरण पार्टी अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी के एक साल की उपलब्धियां रहीं।

Open in App

हिन्दी पट्टी के तीन राज्यों में चुनावी जीत और कांग्रेस का लोकतांत्रीकरण पार्टी अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी के एक साल की उपलब्धियां रहीं। राहुल गांधी ने पिछले साल इसी दिन अपनी मां सोनिया गांधी से पार्टी की कमान अपने हाथ में ली थी। जब राहुल गांधी ने पार्टी का कामकाज संभाला था तो पार्टी की सरकार चार राज्यों में थी और अब बढ़कर छह राज्यों में हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौती देने वाले के रूप में खुद को रखते हुए राहुल गांधी अब कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं। इसके लिए वह समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।वह नियमित तौर पर राफेल जेट खरीद को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला करते रहते हैं।

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने रविवार को अगले आम चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की उम्मीदवारी की जोरदार वकालत की और कहा कि उनमें भाजपा नीत राजग को परास्त करने की कुव्वत है।पार्टी प्रमुख बनने के बाद राहुल गांधी के सामने गुजरात चुनाव पहली चुनौती थी, जहां पार्टी ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी और सत्तारूढ़ दल के काफी करीब पहुंच गई लेकिन अंत में भगवा दल ही विजयी हुआ।

प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला करने के लिए संगठन को एक करने के राहुल गांधी के नए तरीके ने कांग्रेस को लोकसभा के कई उपचुनावों में जीत दिलाई। इसके बाद कांग्रेस कर्नाटक में अपनी सरकार बचाने में कामयाब रही, लेकिन इसके लिए उसे जेडीएस का समर्थन लेना पड़ा। इसके बाद हाल में हुए चुनाव में हिन्दी पट्टी के तीन अहम राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई।

कांग्रेस ने पंजाब और पुडुचेरी भी जीता।इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस में लोकतंत्र लाने की भी पहल की और राज्य के नेताओं के साथ चर्चा और बातचीत के दरवाजे खोले।

रविवार को पार्टी अध्यक्ष के तौर पर एक बरस पूरा होने के मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने का एक साल पूरा होने पर, मैं मजबूत, एकजुट और ऊर्जावान कांग्रेस बनाने के अपने संकल्प को दोहराता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आज मिली बधाइयों और संदेशों से अभिभूत हूं और आपके स्नेह और समर्थन के लिए सबका आभार व्यक्त करता हूं।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह